राष्ट्रपति चुनाव: कमलनाथ ने भाजपा पर लगाया कांग्रेस विधायक को एक करोड़ का आफर देने का आरोप, नरोत्तम ने की यह अपील

भोपाल। मध्यप्रदेश में जब राष्ट्रपति पद के विपक्ष के प्रत्याशी जसवंत सिन्हा भोपाल में हैं और एनडीए की द्रोपदी मुर्मू कल आने वाली हैं, इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। हमारे एक विधायक को एक करोड़ का ऑफर मिला है। भाजपा अन्य विधायकों पर भी डोरे डाल रही है। उन्होंने कहा कि व्हिप जारी कर दिया गया है और मुझे अपने सभी विधायकों पर पूरा भरोसा है। दूसरी तरफ प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह से द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में वोट देने की अपील की है।
आदिवासी विधायकों को पक्ष में लेने की कोशिश
कुछ समय से यह खबर चल रही है कि भाजपा ने कांग्रेस के 28 आदिवासी विधायकों को अपने पक्ष में कर द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डालने के लिए तैयार करने की कोशिश कर रही है। इस काम में भाजपा के कुछ आदिवासी नेताओं को लगाया गया है। इस बीच कमलनाथ ने भाजपा पर यह बड़ा आरोप जड़ दिया। भाजपा चाहती है कि कांग्रेस विधायक वोट न दें तो अनुपस्थित ही हो जाएं।
नरोत्तम मिश्रा की अपील
प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से अपील की है कि राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में वोट दे। नरोत्तम ने दिग्विजय और कमलनाथ को आदिवासियों के उनके राजनीतिक कैरियर में दिए गई योगदान के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा है कि देश पहली बार एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च नागरिक के पद पर सुशोभित होते हुए देखने जा रहा है। ऐसे में राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ में आप भी अपने एक वोट की आहुती दें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS