शहर के तालाबो की प्रायवेट नाव और बोट्स से बढ़ेगी रौनक, अब तक 132 को संचालन की मिली अनुमति

शहर के तालाबो की प्रायवेट नाव और बोट्स से बढ़ेगी रौनक, अब तक 132 को संचालन की मिली अनुमति
X
शहर में अब वो दिन दूर नहीं जब सभी तालाबो में अधिकृत प्राइवेट नाव और बोट्स चारों ओर दिखाई देंगी। क्योंकि अब नगर निगम द्वारा रोजाना ही पंजीनियन का किया जा रहा है। निगम स्वामित्व के तालाबों में नाव और बोट्स क्रूज संचालन हेतु पंजीयन एवं वार्षिक शुल्क जमा करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

नगर निगम लगातार जारी रखेगा पंजीयन का काम

भोपाल। शहर में अब वो दिन दूर नहीं जब सभी तालाबो में अधिकृत प्राइवेट नाव और बोट्स चारों ओर दिखाई देंगी। क्योंकि अब नगर निगम द्वारा रोजाना ही पंजीनियन का किया जा रहा है। निगम स्वामित्व के तालाबों में नाव और बोट्स क्रूज संचालन हेतु पंजीयन एवं वार्षिक शुल्क जमा करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। शुक्रवार को मेन्यूअल बोट व पेडल बोट संचालकों ने 61 बोटों का पंजीयन निर्धारित शुल्क जमा कर कराया। अभी तक विभिन्न प्रकार की 132 बोट्सए नाव का पंजीयन किया जा चुका है जबकि 1 मेन्यूअल नाव का वार्षिक शुल्क भी जमा किया गया है। निगम आयुक्त केवीएसण्चौधरी के निर्देश पर निगम के झील संरक्षण प्रकोष्ठ द्वारा निगम स्वामित्व के बड़े तालाबए छोटा तालाबए शाहपुरा तालाबए मोतिया तालाबए सिद्दीक हसन खां तालाबए मुंशी हुसैन खां तालाब एवं चार इमली तालाब में नावोंए बोट्स के संचालन हेतु स्थायी आदेशानुसार पंजीयन एवं वार्षिक शुल्क की राशि जमा कराकर नावोंए बोटए क्रूज का पंजीयन एवं संचालन की कार्य वाही के क्रम में 27 मेन्यूअल बोट्स का पंजीयन किया गया। जबकि 34 पेडल बोट्स का रजिस्टेंशन संचालकों ने कराया। निगम आयुक्त केवीएस चौधरी द्वारा जारी स्थायी आदेशानुसार निगम स्वामित्व के तालाबों में 10 सीटर तक की मेन्यूअल बोटए नावए कश्ती के पंजीयन हेतु 200 रुपये तथा वार्षिक शुल्क के रूप में 6 हजार रुपये की राशि निर्धारित की र्गइ है। जबकि 4 सीटर पेडल बोटए 5 सीटर मोटर बोटए स्कूटरए पेरासिलींग बोटए जलपरी के पंजीयन हेतु 300 रुपये तथा वार्षिक शुल्क 12 हजार रुपयेए क्रूज संचालन के पंजीयन हेतु 500 रुपये तथा वार्षिक शुल्क हेतु 15 हजार रुपयेए मतस्य पालन हेतु उपयोग की जाने वाली नाव, कश्ती बोट का केवल 200 रुपये पंजीयन शुल्क निर्धारित किया गया है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इसके अतिरिक्त स्पोर्ट्स गतिविधियों हेतु नाव, राविंग, मोटर बोट, सेलिंग बोट आदि के पंजीयन हेतु 200 रुपये तथा वार्षिक शुल्क के रूप में 2 हजार रुपये निर्धारित किए है। तालाबों में नाव, बोट, क्रूज आदि का संचालन निर्धारित शर्तों के अनुसार किया जाएगा।

Tags

Next Story