MP POLITICS; चुनावी साल में प्रियंका गांधी का बड़ा दांव, नि:शुल्क शिक्षा के साथ हर महीने बच्चों को 1500 रुपए देने का किया ऐलान

मंडला : मध्य प्रदेश में चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा लगातार जनता को साधने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि चुनाव जीतकर कांग्रेस दोबारा प्रदेश में राज कर सके। इसी कड़ी में आज प्रियंका गाँधी वाड्रा मध्यप्रदेश के मंडला पहुंची। जहां उन्होंने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशना साधा। साथ ही संबोधन के दौरान प्रियंका ने बच्चों के हित बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही हर माह बच्चों को सहायता राशि दी जाएगी।
स्कूली छात्रों को हर माह 500 से 1500 रुपए देने का ऐलान
प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में बच्चों की शिक्षा पहली से 12वीं तक स्कूल की शिक्षा नि:शुल्क होगी। जिसको पढ़ो और पढ़ाओ योजना इसका नाम होगा। इसके साथ ही कांग्रेस सरकार की पढ़ो और पढ़ाओ योजना के तहत कक्षा एक से कक्षा 8वीं तक छात्रों को 500 रुपये हर महीने दिए जाएंगे। इसके साथ ही 9वीं से 10वीं तक के बच्चों को एक हजार रुपये हर महीने दिए जाएंगे और 11वीं से 12वीं तक हर बच्चे को 15सौ रुपये हर महीने दिए जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS