minor girl raped; उज्जैन नाबालिग दुष्कर्म मामले में सियासत हुई तेज, प्रियंका गांधी ने सरकार और सुरक्षा पर उठाए सवाल, SP ने कहा लड़की...

उज्जैन ; महादेव की नगरी उज्जैन में बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में एक के बाद एक बड़े खुलासे होते जा रहे है। मामले की जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने 4 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही बच्ची से दरिंदगी करने वालों ने दो ऑटो का उपयोग किया है। जिसकी तलाश की जा रही है। CCTV फुटेज सामने आने के बाद इस बात की पुष्टि हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ऑटो वाले बच्ची को आधी रात को घूमा रहे है। वही इस मामले में अब प्रियंका गांधी ने भी सीएम शिवराज पर जमकर निशना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए सरकार और सुरक्षा पर सवाल उठाए हुए कहा कि भाजपा के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है।
भाजपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं
इसेक साथ ही प्रियंका ने आगे कहा कि लाडली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फ़ायदा है अगर बच्चियों को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती? प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा- भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है। अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर-दर मदद के लिए भटकती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई लेकिन मदद नहीं मिल सकी। ये है मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा? भाजपा के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है।
SP सचिन शर्मा ने बताई बच्ची उज्जैन की
उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि बताया कि पीडि़त सतना जिले के एक गांव की रहने वाली है। 24 सितंबर को घर से गायब हुई थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सतना जिले के जैतपुर थाने में दर्ज है। जैतपुरा पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां बचपन में ही उसे छोड़कर चली गई। पिता अर्धविक्षिप्त हैं। दादा और बड़े भाई के साथ एक गांव में रहती है। गांव के ही स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ती है। उसके गुम होने पर दादा ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सतना पुलिस की टीम भी उज्जैन के लिए रवाना हुई है। उज्जैन पुलिस के अनुसार बच्ची की उम्र 12 साल होने का अनुमान लगाया गया था। वही सतना जिले के जैतपुर थाने में दर्ज एफआईआर कॉपी में 15 साल दर्ज है।
शिवेश सिंह एडिशनल एसपी सतना
सतना के एडिशनल एसपी ने बताया कि 25 तारीख की सुबह नाबालिक लड़की के दादा जैतवारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने आए थे। जिस पर पुलिस ने धारा 363 का अपराध पंजीबद्ध किया है। उन्होंने बताया कि लड़की स्कूल ड्रेस में 24 तारीख को रवाना हुई थी। शाम को घर नहीं लौटी तो परिजनों ने गांव आसपास के क्षेत्र तथा सतना रेलवे स्टेशन में उसकी तलाश की थी, लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिली। एडिशनल एसपी ने बताया कि सीसीटीएनएस के माध्यम से सभी थानों को सूचित किया गया था। लड़की की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम उज्जैन के लिए रवाना की गई है। पुलिस के मुताबिक लड़की मंदबुद्धि है उसका एक बड़ा भाई है। मां 12 साल पहले छोड़कर कहीं चली गई है और उसका पिता भी मंदबुद्धि है। लड़की और उसका भाई बाबा के साथ में रहते हैं। बाबा गरीब हैं और बकरी चराने का काम करते हैं।
जानें क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची कुछ दिन पहले अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर भटकते हुई लोगों से मदद मांग रही थी। लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। जिसके बाद जब पुलिस को इस बारे में पता चल तो पुलिसकर्मी तुरंत बच्ची की मदद के लिए रवाना हुए। बच्ची की हालत गंभीर होने के चलते उसे इलाज के लिए इंदौर भेजा गया। जिसका CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। फ़िलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की रही है और साथ ही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले को लेकर SIT भी गठित की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS