priyanka gandhi statement: ग्वालियर में प्रियंका ने शिवराज सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, महिलाओं ने जताया विरोध

priyanka gandhi statement: ग्वालियर। कांग्रेस (congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) ग्वालियर (gwalior) दौरे (visit) पर जनसभा को संबोधित (speech) करते हुए शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सरकार पर आरोप लगाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि इस सरकार की नींव ही गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2018 में जब उनकी सरकार बनीं तो भाजपा ने उनकी सरकार गिरा दी। वहीं प्रिंयका गांधी मुर्दाबाद के नारे महिलाओं ने लगाए।
प्रियंका ने प्रदेश में बेराजगारी पर बात करते हुए कहा है कि युवाओं को निर्भर बनाया जा रहा है। सरकार की फालतू की स्कीम के माध्यम से इन युवाओं को पूरी तरह निर्भय बनाया जाता है। उन्हाेंने कहा कि फ्री राशन दे कर कमजोर बनाया जा रहा है जबकि युवा चाहता है कि वह रोजगार करे। कांग्रेस शासित राज्यों की प्रंशसा करते हुए प्रियंका ने जनता को लुभाने की कोशिश की।
कांग्रेस शासित राज्यों को किया जिक्र
प्रियंका ने जनता से अपील करते हुए कहा एक ऐसी सरकार बनाई जो दिन रात आपके लिए काम कर सके। छत्तीसगढ़, हिमांचल राज्यों का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा कि इन राज्यों में उन्होंने जनता से जो वादे किए थे आज उन्हें पूरा किया जा रहा है। महिलाओं को फ्री बस यात्रा कराई जा रही है। प्रदेश में कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए एक बार फिर प्रियंका ने कांग्रेस के लिए वोट मांगा।
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी प्रदेश भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए। प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की। इससे पहले लक्ष्मी बाई समाधि स्थल से निकलते समय महिलाओं ने प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इन महिलाओं ने राजस्थान में महिला अत्याचार को लेकर अपनी नाराजगी प्रियंका पर जाहिर की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS