Priyanka Vadra in Gwalior ; प्रियंका गांधी वाड्रा आज सिंधिया के गढ़ में भरेंगी हुंकार, 12 बजे जनसभा में होगी शामिल

Priyanka Vadra in Gwalior ; प्रियंका गांधी वाड्रा आज सिंधिया के गढ़ में भरेंगी हुंकार, 12 बजे जनसभा में होगी शामिल
X
प्रियंका गांधी 21 जुलाई यानि की आज ग्वालियर के दौरे पर आने वाली है। जिसको लेकर सारी तैयारी कर दी गई है। बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी करीब सुबह साढ़े 11 ग्वालियर विमानतल पर आएंगी। इसके बाद वे सीधे पड़ाव स्थित समाधि स्थल पर रवाना होंगी। मेला मैदान पर रैली का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है।

ग्वालियर : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही महीने का समय बचा है । जिसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टी जनता को साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे है। इसी सिलसिले में प्रियंका गांधी 21 जुलाई यानि की आज ग्वालियर के दौरे पर आने वाली है। जिसको लेकर सारी तैयारी कर दी गई है। बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी करीब सुबह साढ़े 11 ग्वालियर विमानतल पर आएंगी। इसके बाद वे सीधे पड़ाव स्थित समाधि स्थल पर रवाना होंगी। मेला मैदान पर रैली का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता होंगे जनआक्रोश महारैली में शामिल

बता दें कि यह प्रियंका गांधी इस साल का तीसरा दौरा है। इसके पहले भी प्रियंका ने प्रदेश में जनआक्रोश महारैली की थी। साथ ही केंद्रीय सरकार के 9 साल के कार्यकाल पूरा होने पर जमकर निशना साधा था। इस बार भी प्रियंका पूरी तैयारी के साथ ग्वालियर पहुंच रही है। ताकि आगामी चुनाव में अपनी जीत पक्की कर सके। इस कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आक्रोश रैली में शामिल होंगे। अनुमान अनुसार इस रैली में पिछले बार की तरह लाखों की ताताद में लोग शामिल होंगे। जिनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है।

Tags

Next Story