MP ELECTION 2023: सीएम केजरीवाल के बाद प्रियंका गांधी का ग्वालियर दौरा, इस दिन सिंधिया के गढ़ में भरेंगी हुंकार, दौरे की तैयारियां तेज

ग्वालियर : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव कुछ ही महीने में शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर सत्तारूढ़ भाजपा समेत विपक्षी पार्टी भी सक्रिय हो चुकी है। तो वही कांग्रेस ने भी चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। जिसको लेकर इन दिनों पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ग्वालियर के दौरे पर आने वाली है। जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई। इस दौरान प्रियंका जनसभा को संबोधित करेगी। जिसमे 5 लाख से ज्यादा लोगों के शमिल होने की उम्मीद है।
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां की तेज
बता दें कि प्रियंका का ये दौरा काफी महत्पूर्ण है क्योकि चुनाव के चलते एक बार फिर कांग्रेस सत्ता में वापसी करने की तैयारी में है। इसके लिए कांग्रेस नेताओं सहित प्रियंका गाँधी ने भी एड़ी चोटी का जोर लगा कर जनता का विश्वास करने का प्रयास कर रही है। एमपी कांग्रेस ग्वालियर-चंबल अंचल के साथ-साथ विंध्य (Vindhya) पर भी फोकस कर रही है। इस क्षेत्र में 34 विधानसभा सीट हैं, पार्टी इन सीटों को भी कवर करेगी।
पहले भी कर चुकी है प्रियंका ग्वालियर का दौरा
इसके पहले भी प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर के दौरे पर आई थी। जहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल का भंडाफोड़ किया था। साथ ही इस मौके पर प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि जनता ने डबल और ट्रिपल इंजन की सरकार को बहुत देख लिया. उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में घोटाले और बेरोजगारी का भी मुद्दा उठाया. प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में आदिवासियों का बुरा हाल हो गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS