bhopal viral video action : युवक के गले में फंदा डाल कर जानवर जैसे बर्ताव करने वाले आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, बहते रहे घडियाली आंसू

bhopal viral video action : युवक के गले में फंदा डाल कर जानवर जैसे बर्ताव करने वाले आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, बहते रहे घडियाली आंसू
X
भोपाल में युवक विजय राम चंदानी के साथ किये गये जानवरों जैसे र्दुव्यवहार का वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन पूरे एक्शन में आ गया है। सभी आरोपियों के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चला कर कार्रवाई पूरी की। युवक के गले में पटा बांध कर कुत्ते जैसे र्दुव्यवहार करने वाले आरोपियों की पहचान करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया है जबकि कुछ आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी भी गिरफ्तारी जल्द की जा सकती है।

भोपाल । भोपाल में युवक विजय राम चंदानी के साथ किये गये जानवरों जैसे र्दुव्यवहार का वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन पूरे एक्शन में आ गया है। सभी आरोपियों के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चला कर कार्रवाई पूरी की। युवक के गले में पटा बांध कर कुत्ते जैसे र्दुव्यवहार करने वाले आरोपियों की पहचान करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया है जबकि कुछ आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी भी गिरफ्तारी जल्द की जा सकती है।

भोपाल जिला प्रशासन ने भी अब मामले में सभी आराेपियों के घरों को गिराने की कवायद शुरू करते हुए मकानों को जमींदोज कर दिया है। आरोपियों के घर पहुंची जिला प्रशासन की टीम से आरोपियों के परिजन मिन्नतें करते हुए नजर आये। इस दौरान मीडिया के सामने सभी घडियाली आंसू बहाते रहे। जिसमें महिलाओं और बच्चों को आग कर खुद के बचाव का प्रयास किया जा रहा है।
मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के कडे निर्णय और त्वरित एक्शन के बाद उनका सम्मान भी किया जा रहा है।

दबाव बनाकर धर्मांतरण का भी आरोप

आरोपियों ने युवक विजय राम चंदानी को कुत्ते जैसे व्यवहार करने को मजबूर करते हुए अपनी बात मनवायी जिसका वीडियो भी आरोपियों ने खुद ही बनाया। आरोपियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से युवक को प्रताडित करते हुए उसका वीडियो बनाया था। वीडियो के वायरल होने के बाद गृहमंत्री ने तुरंत ही इसका संज्ञान लिया और जल्द ही आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई। युवक को परेशान करने वाले आरोपियों को महज कुछ ही घंटो में 3 मुस्लिम आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोप है कि दहशतगर्दों ने युवक पर इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बनाते हुए उसके साथ पहले मारपीट की थी। आरोपियों को इतने पर भी तस्ली नहीं मिली तो पीडित के गले में फंदा डाल कर कुत्ते के जैसे व्यवहार किया। आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलने से उनके परिजन घडियाली आंसू बहाते हुए हंगामा करते नजर आये।



Tags

Next Story