PWD के उप सचिव ने लिखा विवादित नॉवेल, भ्रष्टाचार और काले-गोरे पर की तीखी टिप्पणी

PWD के उप सचिव ने लिखा विवादित नॉवेल, भ्रष्टाचार और काले-गोरे पर की तीखी टिप्पणी
X
डिप्टी सेक्रेटरी नियाज ने फिर लिखा विवादित नावेल, काले व गोरों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी। पढ़िए पूरी खबर-

भोपाल। अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम व मोनिका बेदी की लव स्टोरी पर विवादित पुस्तक लव डिमांड ब्लड लिख चुके मध्यप्रदेश सरकार में डिप्टी सेक्रेटरी नियाज खान ने एक और विवादित पुस्तक वन्स आई वाज ब्लैक मैन लिखकर एक बार फिर से नए विवाद को जन्म दिया है। उन्होंने अपनी पुस्तक में लिखा कि दुनिया में सुई से लेकर हवाई जहाज तक का आविष्कार गोरों ने किया। काले लोगों के लिए ईमानदारी व विज्ञान शब्द नहीं हैं। इसे उनके शब्दकोष से निकाल देने चाहिए। उन्होंने लिखा कि काले या तो बेईमानी, भ्रष्टाचार करेंगे या फिर सहेंगे।

पीडब्ल्यूडी में डिप्टी सेक्रेटरी खान लिखते हैं कि समाज का भला समाज को तोड़ने में है, न कि जोड़ने में है। विश्व की सभी देश मिलकर काले व गोरे के बीच विभाजित कर देना चाहिए। रविवार को लांच हुई उनकी पुस्तक में उन्होंने लिखा कि केवल गोरों के पास ही दिमाग होता है। सुई से लेकर हवाईजहाज तक गोरो ने बनाया। काले या तो भ्रष्टाचार करते हैं या सहन करते हैं। दुनिया का इतिहास श्वेत देशों के पास है। किताब में काले लोगों के लिए 12 तरह की बुराईयां लिखी गई है।

उन्होंने यह भी लिखा कि काले लोगों के बारे में ईमानदारी शब्द निकाल देना चाहिए। और भी काफी कुछ लिखा है। किताब अंग्रेजी में लांच हुई है। नियाज का यह छठा उपन्यास है। ढाई वर्ष के रिसर्च के बाद लिखे उनके उपन्याय में लिखा कि श्वेत व अश्वेत के बीच शादी महापाप है। गोरे लोग ऐसी शादियों के लिए तत्काल कार्रवाई करें। अश्वेत अंध विश्वासी व भ्रष्ट होते हैं, इन्हें आजादी नहीं देनी चाहिए।

Tags

Next Story