Rahli Jyoti Patel : रहली कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग

Rahli Jyoti Patel  : रहली कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग
X
मध्यप्रदेश में मतदान खत्म होने के बाद भी प्रदेशभर में चुनावी विवाद थमने का नाम नही ले रहे है। हाल है में सागर जिले की रहली सीट से एक बड़ी खबर सामने आई है। रहली कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल पर ताबतोड़ फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। पटेल ने भाजपा विधायक गोपाल भार्गव के गुर्गो पर हमला करने का आरोप लगाया है।

Rahli Jyoti Patel : मध्यप्रदेश में मतदान खत्म होने के बाद भी प्रदेशभर में चुनावी विवाद थमने का नाम नही ले रहे है। हाल है में सागर जिले की रहली सीट से एक बड़ी खबर सामने आई है। रहली कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल पर ताबतोड़ फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। पटेल ने भाजपा विधायक गोपाल भार्गव के गुर्गो पर हमला करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल ने अपनी फेसबुक पर कई वीडियो शेयर किए है। पटेल ने कहा है कि उनकी कभी भी हत्या हो सकती है। पटेल ने कहा है कि वह बीते शनिवार की शाम अपने समर्थकों के साथ किसी परिचित के घर गई थी। उसी दौरान गोपाल भार्गव के गुर्गे वहां पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही वह अपने आप को बचाने के लिए घर के अंदर छिप गईं।



काग्रेंस प्रत्याशी ज्योति पटेल ने फायरिंग करवाने का आरोप भाजपा प्रत्याशी भार्गव पर लगाया है। ज्योति पटेल ने कहा है कि मेरी हत्या हो सकती है और इसके जिम्मेदार मंत्री गोपाल भार्गव होंगे। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियों मे देखा जा सकता है कि कुछ लोग लाठी डंडों से लैस असामाजिक तत्व वाहनों में तोड़फोड़ कर रहे है। बताया जा रहा है कि घटना में एक कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Tags

Next Story