MP ELECTION 2023: राहुल का दावा- मुझसे यह लिखकर ले लो जनता कांग्रेस को दे रही है 145 से 150 सीटें

MP ELECTION 2023: भोपाल। राहुल गांधी मंगलवार को मध्यप्रदेश दौरे पर रहे। विदिशा के बाद उन्होंने टीकमगढ़ के खरगापुर में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दो तरह की सरकार होती है। एक अरबपतियों के लिए काम करने वाली, दूसरी किसान, मजदूर, युवाओं के लिए काम करती है। अरबपतियों वाली सरकार चुनने से सिर्फ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार होगा। इससे पहले राहुल गांधी ने विदिशा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 100 प्रतिशत कह सकता हूं कि यहां पर कांग्रेस पार्टी का तूफान आने वाला है। आप लिखकर रख लो मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस को 145 से 150 सीट तक देने जा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार चुनी थी। भाजपा ने चुनी सरकार को चोरी किया। हमने यहां किसान कर्ज माफी का वादा किया था। 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया था।
भाजपा से पूछें बुंदेलखंड पैकेज का पैसा कहां गया?
राहुल ने कहा कि जब हमारी यूपीए की सरकार थी। हम बुंदेलखंड पैकेज लाए थे 7 हजार करोड़ रुपए का पैकेज कांग्रेस पार्टी की सरकार ने बुंदेलखंड को दिया था उसका आपको एक रुपया नहीं मिला। ये पैसा सिचाई में नहीं गया, किसानों को नहीं मिला, मजदूरों को नहीं मिला। मध्यप्रदेश और हिंदुस्तान के लिए सबसे जरूरी काम जाति गणना है। किसकी कितनी आबादी है। इसका पता लगाना है। जैसे ही हमारी सरकार आएगी। हम ये काम शुरू कर देंगे। और आपका जो हक बनता है वो आपको मिलेगा। विदिशा शहर के लिए 1700 करोड़ रुपए भेजे गए। लेकिन आपकी जेब में एक रुपया भी नहीं आया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS