मध्य प्रदेश से देश भर में हथियारों की सप्लाई के नेक्सस को तोड़ने के लिए छापेमारी, जानिए किन जिलों में एनआईए की सर्चिंग

भोपाल। देश भर में हथियारां की सप्लाई के नेक्सस को तोड़ने के लिए एनआईए देश के अन्य हिस्सों के साथ मध्यप्रदेश के कई जिलों में भी छापेमारी कर रही है। एनआईए के निशाने पर हथियार सप्लाई करने वाले सिकलीकर गैंग हैं।
मध्यप्रदेश के इन जिलों में सर्चिंग की कार्रवाई
देशभर में हथियार सप्लाई करने वाले सिकलीकर गैंग पर एनआईए की दबिश जारी है। मध्य प्रदेश से देश भर में हथियारों की सप्लाई के नेक्सस को तोड़ने के लिए यह छापेमारी की जा रही है। प्रदेश के खरगोन, धार, भिंड, बुरहानपुर, जबलपुर, मुरैना इलाकों में सर्चिंग की कार्रवाई चल रही है। सूत्रों के अनुसार पंजाब, यूपी सहित कई अन्य राज्यों की काउंटर इंटेलिजेंस के इनपुट के बाद मध्यप्रदेश में तलाश की जा रही है। टेरर फंडिंग और गैंगवार से जुड़े हुए मामलों में मध्यप्रदेश के सिकलीकर गैंग का हाथ बताया जा रहा है।
सिध्दू मूसेवाले की हत्या में भी हथियारों की सप्लाई
जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाले की हत्या में भी मध्यप्रदेश से हथियारों की सप्लाई हुई थी। 3 महीने पहले खरगोन से पंजाब पुलिस ने 80 से अधिक हथियारों को जप्त किया था। हथियारों को बेचने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया गया, खुफिया एजेंसियों को ऐसा इनपुट मिला था। सोशल मीडिया पर हथियारों की टेस्टिंग और निशानेबाजी की वीडियो भी लगे हाथ। सूत्रों के अनुसार अवैध हथियारों की बिटकॉइन के माध्यम से भी फंडिंग हो रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS