मध्य प्रदेश के लोगों को रेलवे देगा नए साल पर कई सौगात, बड़ा रेलवे स्टेशन बनेगा

भोपाल। साल 2022 की विदाई और नए साल 2023 के स्वागत में अब छह दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में हरिभूमि ने तलाश किए हैं वे खास बदलाव जो जिले के परिवहन व्यवस्था में हुए हैं और नए साल में होंगे। इसको लेकर भोपाल रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) सौरभ बंदोपाध्याय से चर्चा की गई। जिसमें उन्होंने साल 2022 में हुए बदलाव और आगामी साल की तैयारियों के बारे में बताया।
भोपाल रेल मंडल को 2022 में मिली यह सौगात
भोपाल रेल मंडल 2022 में हुए कामों को एक बड़ी सौगाते के रूप में देखा जा रहा है। विभाग ने इस साल आवेदकों को बड़ी सौगात दी,यात्री सुविधाओं में लगातार इजाफा किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा बेरोजागार युवकों की नौकरी देने के लिए भर्ती अभियान रोजगार मेले का शुभारंभ किया गया था। 22 अक्टूबर को भोपाल मंडल के रानीकमलापति स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान रोजगार मेले का शुभारंभ किया था।
जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा 285 प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए थे। भोपाल रेल मंडल ने माल ढुलाई के जरिए एक बार फिर रिकॉर्ड कमाई की है। इसी तरह भोपाल सहित देशभर के यात्रियों को विश्व स्तरीय विस्टाडोम कोच की सौगात दी। जोकि रानी कमलापति - जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में लगाए गए है। इसी तरह मंडल के लगभग सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधा को इजाफा किया गया है। जिसमें बीना सहित अन्य स्टेशन पर एस्केलेटर की सुविधा यात्री को मिल रही है।
मध्यप्रदेश के लोगों को 2023 में रेलवे से मिलेंगी यह बड़ी सौगात
2023 में राजधानी वासियों को भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आधुनिक सुविधाओं से लैस नहीं बिल्डिंग की सौगात मिल सकेगी। जहां पर भी यात्रियों को रानीकमलापति स्टेशन की तरह कई सारी आधुनिक सुविधा मिल सकेगी। अब रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का काम पूर्ण होने के बाद रेलवे ने भोपाल रेलवे स्टेशन के विकास पर पूरा फोकस किया है।
प्लेटफार्म-छह की तरफ मुख्य भवन में बजट होटल, रेस्टोरेंट, स्टाल, किड्स जोन की सुविधा दी जानी है। इसके अलावा निशातपुरा के रूप में नए साल में यात्रियों को चौथे बड़े स्टेशन की सौगत मिल सकेगी। डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय ने बताया कि इटारसी-भोपाल के बीच बुदनी-बरखेड़ा घाट सेक्शन में तीसरी रेल लाइन (थर्ड लाइन) के लिए 5 बड़ी टनल का काम तेजी से चल रहा है। हमारी कोशिश है कि साल 2023 में यह सौगात भी रेल यात्रियों को मिल सकें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS