मध्यप्रदेश के एक दर्जन जिलों में बारिश, ओलों से फसलें तबाह, बादल छंटने से तापमान गिरा, ठंड बढ़ी

मध्यप्रदेश के एक दर्जन जिलों में बारिश, ओलों से फसलें तबाह, बादल छंटने से तापमान गिरा, ठंड बढ़ी
X
मध्यप्रदेश के लगभग एक दर्जन जिलों में बारिश एवं ओले गिरने से किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं। कई जगह किसान बिल्कुल बरबाद हो गए हैं। सर्वे के लिए दौरों पर पहुुंचे जन प्रतिनिधियों के सामने ये किसान फूट फूट कर रो पड़े। कई किसानों का कहना था अब तक बाढ़ तक का पैसा नहीं मिला तो इस नुकसान की भरपाई की उम्मीद कैसे कर सकते हैं। दूसरी तरफ अब बादल छंटने से आसमान साफ हुए हैं। इसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ने लगी है।

भोपाल। मध्यप्रदेश के लगभग एक दर्जन जिलों में बारिश एवं ओले गिरने से किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं। कई जगह किसान बिल्कुल बरबाद हो गए हैं। सर्वे के लिए दौरों पर पहुुंचे जन प्रतिनिधियों के सामने ये किसान फूट-फूट कर रो पड़े। कई किसानों का कहना था अब तक बाढ़ तक का पैसा नहीं मिला तो इस नुकसान की भरपाई की उम्मीद कैसे कर सकते हैं। दूसरी तरफ बादल छंटने से आसमान साफ हुए हैं। इसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ने लगी है।

फसलों के साथ मकानों को नुकसान

बारिश और ओले गिरने के कारण प्रदेश के कई इलाकों में फसलों के साथ मकानों को भी काफी नुकसान हुआ है। हरदा, बैतूल, दतिया, सागर, रीवा, टीकमगढ़, दमोह, निवाड़ी, सिवनी, उमरिया, नरसिंहपुर, मंडला, शिवपुरी, डिंडौरी और शहडोल में फसल बरबाद हई हैं और कई घर गिर गए या क्षतिग्रस्त हुए हैं।

कहीं बारिश तो कहीं रहेगा कोहरा

अगले चौबीस घंटे में प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होगी जबकि कई जिलों में हल्के और ज्यादा कोहरे के हालात रहेंगे। शहडोल, जबलपुर, सागर, बैतूल और रीवा में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। राजगढ़, शाजापुर, रतलाम, गुना, मंदसौर, जबलपुर, सागर, छतरपुर और ग्वालियर संभागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा रहा सकता है।


Tags

Next Story