बारिश का कहर: सीहोर में नदी के बीच फंसे हैं 6 लोग, भोपाल-नर्मदापुरम में नाले में बहे बच्चों के शव मिले, कई शहराें में बाढ़ की आशंका

बारिश का कहर: सीहोर में नदी के बीच फंसे हैं 6 लोग, भोपाल-नर्मदापुरम में नाले में बहे बच्चों के शव मिले, कई शहराें में बाढ़ की आशंका
X
मध्यप्रदेश में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 37 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ शहरों में बाढ़ की आशंका जताई गई है। इधर रात से हो रही लगातार बारिश से सीहोर की सीप नदी के बीच 6 मजदूर फंसे हैं, जिनका रेस्क्यू जारी है। भोपाल और नर्मदापुरम में कल दो बच्चे नाले में बह गए थे, इनके शव आज निकाल लिए गए हैं। सीहोर की सीप नदी में पुलिया के ऊपर से पानी चढ़नेे के कारण नसरुल्लागंज-इंदौर हाइवे बंद है। लोग पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं।

भोपाल। मध्यप्रदेश में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 37 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ शहरों में बाढ़ की आशंका जताई गई है। इधर रात से हो रही लगातार बारिश से सीहोर की सीप नदी के बीच 6 मजदूर फंसे हैं, जिनका रेस्क्यू जारी है। भोपाल और नर्मदापुरम में कल दो बच्चे नाले में बह गए थे, इनके शव आज निकाल लिए गए हैं। सीहोर की सीप नदी में पुलिया के ऊपर से पानी चढ़नेे के कारण नसरुल्लागंज-इंदौर हाइवे बंद है। लोग पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं।

इस कारण नदी के बीच फंस गए मजदूर

जानकारी के अनुसार सीहोर में सीप नदी के स्टॉप डैम पर काम कर रहे मजदूर बाढ़ में फंस गए। जिले के नसरुल्लागंज के साला रोड गांव में स्टॉप डैम बनाया जा रहा है। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर के अनुसार 15 मजदूर काम कर रहे थे। भारी बारिश की वजह से नदी में अचानक पानी आ गया। 6 लोग अभी भी नदी के बीच फंसे हुए हैं। रेस्क्यू के लिए टीम मौके पर उन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रही है।

4 और 6 साल के बच्चों के मिले शव

भोपाल में रुक-रुक कर आज भी बारिश हो रही है। सोमवार को बारिश के बीच भोपाल-नर्मदापुरम में 4 और 6 साल के बच्चे बह गए। भोपाल के बिलखिरिया इलाके में 4 साल का बच्चा नहर में बह गया। उसका शव 150 मीटर दूर मिला। बॉडी पत्थरों में फंसी मिली। उधर नर्मदापुरम शहर के रसूलिया हर्षितनगर में बरसाती नाले में बहे 6 साल के बच्चे का शव 15 घंटे बाद मिला। मंगलवार सुबह 6 बजे से पुलिस और होमगार्ड की टीम ने दोबारा रेस्क्यू शुरू किया। तब जाकर शव ढूंढ़ने में सफलता मिली।

Tags

Next Story