राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी भी कोरोना की चपेट में, कुछ दिनों से थी तबियत खराब

राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी भी कोरोना की चपेट में, कुछ दिनों से थी तबियत खराब
X
शुक्रवार को बड़वानी जिले में 16 नए संक्रमितों की सामने आई रिपोर्ट। पढ़िए पूरी खबर-

बड़वानी। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार पैर पसारते जा रहा है। प्रदेश के कई इलाके कोरोना हॉटस्पॉट में तब्दील हो चुके हैं। सियासी हस्तियां भी अब कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा से राज्यहसभा सांसद डॉक्टसर सुमेर सिंह सोलंकी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

शुक्रवार को बड़वानी जिले में 16 नए संक्रमितों की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें से एक नाम डॉ. सोलंकी का शामिल था। कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं लगने के बाद सांसद ने कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें क्वारेंटाइन कर दिया गया है।

प्रशासन ने डॉक्टर सोलंकी के निवास क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन बनाया है। मेडिकल टीम राज्यसभा सदस्य के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रही है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 942 हो गई है, जिसमें से 207 मरीज एक्टिव हैं।

बता दें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और तीन मंत्री अरविंद भदौरिया, राम खेलावन और विश्वास सारंग समेत प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के करीब 13 विधायक संक्रमित हो चुके हैं।

Tags

Next Story