RAKHI TIED TO MAHAKAL: महाकाल को बांधी राखी: पहली राखी बाबा महाकाल को बांधी, लगाया सवा लाख लड्डुओं का भोग

एडिट संजीत धुर्वे
(baba mahakal) उज्जैन। देशभर में आज भाई-बहन का सबसे(rakhi tied to mahakal) प्रिय त्योहार रक्षाबंधन(baba mahakal) उत्साह से मनाया जा रहा है। इधर शिवालयों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। राखी के त्योहार के दिन उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में भी भक्त बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। वहीं महाकालेश्वर मंदिर में (offered 1.25 lakh laddus) बाबा महाकाल को सबसे(ujjain news) पहली राखी बांधी गई। यह राखी भस्म आरती के बाद पुजारी परिवार की महिलाओं के द्वारा बाबा महाकाल को बांधी गई। वहीं बाबा को सवा लाख लड्डुओं का (baba mahakal)भोग भी लगाया गया। इसके साथ ही महाकालेश्वर पहुंच रहे भक्तों के द्वारा भी बाबा महाकाल को राखी अर्पित की गई है।
भद्रा के कारण रात में मनेगी राखी
बुधवार तड़के तीन बजे महाकालेश्वर मंदिर के पट खोल दिए गए थे। यहां (baba mahakal) महाकाल का जलाभिषेक के बाद पंचामृत अभिषेक और पूजन किया। आपको बता दें भद्रा के कारण (ujjain news) राखी का त्योहार रात को मनेगा, जबकि बाबा (rakhi tied to mahakal) महाकाल को सुबह 4 बजे राखी (offered 1.25 lakh laddus) अर्पित की गई। मान्यता है कि हिंदू रीति से मनाए जाने वाले सभी पर्व (baba mahakal) महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनाए जाते हैं।
रेशम के धागे, विशेष वस्त्र व आभूषण से तैयार की राखी
भगवान को चढ़ने वाली राखी को बनाने के लिए विशेष ध्यान रखा गया है।(ujjain news) पुजारी परिवार की (rakhi tied to mahakal)8 महिलाओं ने मिलकर भगवान (baba mahakal) के लिए राखी बनाई है। आपको बता दें यह राखी रेशम के धागे, विशेष वस्त्र, स्पंज और आभूषण से तैयार की गई है।
बाबा महाकाल को लगाया महाभोग
श्रावण माह की पूर्णिमा रक्षाबंधन पर (baba mahakal) महाकालेश्वर मंदिर में पुजारी परिवार द्वारा बाबा महाकाल को (offered 1.25 lakh laddus) लड्डुओं का महाभोग लगाया। यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है। भस्म आरती से रात शयन आरती तक महाकाल मंदिर दर्शन करने आने वाले भक्तों को लड्डू प्रसाद के रूप में दिए जा रहे हैं।
73.50 क्विंटल सामग्री का उपयोग कर तैयार किए लड्डू
सवा लाख लड्डुओं को (baba mahakal) महाकाल मंदिर के प्रोटोकॉल ऑफिस के (rakhi tied to mahakal) पास बने हॉल में तैयार किया। (ujjain news) लड्डुओं को तैयार करने में 45 लोगों की टीम लगाई (offered 1.25 lakh laddus) गई थी। इस टीम के मुखिया इंदौर के बाबू हलवाई ने बताया कि सवा लाख लड्डुओं को तैयार करने के लिए 25 क्विंटल बेसन, 25 क्विंटल शक्कर, 20 क्विंटल शुद्ध घी, डेढ़ क्विंटल काजू, डेढ़ क्विंटल किशमिश और 50 किलो इलाइची का उपयोग किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS