Raksha Bandhan 2023 Free Bus : रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा! महिलाओं के लिए बस फ्री रहेंगी बसें

भोपाल। बीसीएलएल की बसो में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को किराया नहीं देना होगा। शहर के किसी भी हिस्से में महिलाएं आने जाने के लिए सिटी बसो में यात्रा फ्री कर सकेंगी। इस संबंध में महापौर मालती राय ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नगर निगम कर्मचारियों और शहर की महिलाओं को दो सौगातें दी जा रही हैं। पहली सौगात के तहत रक्षाबंधन पर निगम के सभी कर्मचारियों को अगस्त माह का वेतन दिया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है, जिससे वेतन का भुगतान रक्षाबंधन के पूर्व हो जाए। साथ ही भोपाल में रक्षाबंधन के दिन अपनी बहनों को सुविधा देने के दृष्टिगत बीसीएलएल की सभी बसों में महिलाएं निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
अधिकारियों से चर्चा कर लिया निर्णय
इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य मनोज राठौर भी मौजूद थे। महापौर ने कहा कि अगस्त माह का वेतन सभी कर्मचारियों को दे दिया जाए, परंतु रक्षाबंधन का त्योहार हमारे कर्मचारी अच्छी तरीके से मनाएं। इसको दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों से चर्चा की और यह निर्णय लिया गया कि रक्षाबंधन से पूर्व निगम के सभी कर्मचारियों को अगस्त माह का वेतन दे दिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS