Raksha Bandhan : रक्षा बंधन पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, बाजारों में गडबडी करने वालों पर नकेल कसेगा ये विभाग

Raksha Bandhan : भोपाल। मध्य प्रदेश शासन (Mp Gvornment) ने रक्षाबंध (Raksha Bandhan) पर्व (Festival) पर बुधवार, 30 अगस्त 2023 को सार्वजनिक अवकाश (Leave) घोषित (Announced) किया है। जिसका उद्देश्य है कि प्रदेश के सभी रहवासी एक साथ भाई बहन के इस पवित्र पर्व को मना सकें। इसके साथ ही नाप तौल विभाग ने भी बाजारों में दुकानदारों द्वारा गडबडी करने पर शिकायत दर्ज कराने की अपील नागरिकों से की है।
बता दें कि इससे पहले 30 अगस्त 2023 रक्षा बंधन पर्व सामान्य अवकाश के रूप में घोषित किया गया था। जिस पर शासन ने पुर्न विचार करते हुए इस पर्व पर अब सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। सरकार की इस घोषणा से सरकारी कर्मचारियों के साथ ही साथ आउटसोर्स कर्मचारियों को भी इस पर्व काे सुकुन से मनाने का अवसर मिला है।
महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा
इस पर्व के अवसर पर नगर निगम भोपाल द्वारा महिलाओं को निशुल्क यात्रा कराने की घोषणा भी पहले से की जा चुकी है। प्रदेश के अलग अलग जिलाें में ऐसी योजनायें चलाई जा रही हैं। सरकार द्वारा अनुक्रम में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्ट्स एक्ट 1881 का क्रमांक 26 की धारा 25 के अन्तर्गत 30 अगस्त 2023 बुधवार को रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।
रक्षाबंधन के पर्व पर आम जनता को जागरुक करते हुए नापतौल विभाग ने अपील की है कि बाजारों में कोई सामान लेते समय अगर उसकी कीमत से अधिक लेने या मिठाईयों के तौल में किसी तरह की खराबी मिलने या फिर अन्य सामनों में कोई भी गडबडी लोगों को मिलती है तो इसी शिकायत नाप विभाग में जरूर करें। इसके लिए विभाग द्वारा शिकायती नंबर भी जारी कर दिये गये हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS