RAKSHA BANDHAN : पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को महिलाओं ने आश्रम पहुंच कर बांधी राखी, की गई मंगलकामनाएं

RAKSHA BANDHAN : छतरपुर। रक्षा बंधन पर्व के विशेष अवसर पर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आश्रम में पहुंची बहनों से राखियां बंधवाई। पंडित शास्त्री को राखी बांधते हुए कई महिलायें भाव विभाेर हो गईं। महिलाओं ने पंडित शास्त्री को राखी बांधते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना भी की। महिलाओं की ज्यादा संख्या होने से पंडित शास्त्री के पूरे हाथोें राखियॉं ही राखियां बंधी नजर आईं।
बुधवार को बागेश्वर धाम पहुंच कर इन महिलाओं ने पंडित शास्त्री से मुलाकात करते हुए उन्हें राखियां बांधी। आश्रम में दूर दूर से सैकड़ो की संख्या में भक्त बहिनो पहुँची हैं। बागेश्वर महाराज को राखी का रक्षा सूत्र बांधकर बागेश्वर महाराज के दीर्घायु की कामना की इन बहनों ने की।
भद्राकाल का महत्व
इस मौके पर बागेश्वर महाराज का दायाँ हाथ देखते ही देखते रखियो से भर गया। जिस बहन ने भी बागेश्वर महारज को राखी बांधी पंडित शास्त्री ने उनके अच्छे जीवन की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान पंडित शास्त्री ने आश्रम आई महिलाओं के साथ चर्चा भी और रक्षा बंधन पर्व को उल्लाष के साथ मनाने की बात कही।
बता दें कि रक्षा बंधन 30 अगस्त से शुरू हो गया है लेकिन भद्रा काल होने की वजह से शास्त्रों के अनुसार इस दिन राखी नही बांधी जा सकती है। पंडितों ने भद्रा काल के बाद राखियां बंधाने की बात देश के नागरिकों से कही है। माना जा रहा है कि बुधवार देर रात्रि 9 बजकर 30 मिनट के बाद से शुभ मुहुर्त में राखियॉं बांधने का सिलसिला गुरूवार तक चलता रहेगा। भद्राकाल होने कारण जिसके चलते बागेश्वर महाराज ने एक दिन पहले ही देर शाम राखी बंधवाकर अपनी बहिन भक्तो को खुश कर दिया
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS