रानी अग्रवाल ने कहा- आप पार्टी के प्रति जनता में अच्छा महौल, मंत्री को देना चाहिए इस्तीफा

रानी अग्रवाल ने कहा- आप पार्टी के प्रति जनता में अच्छा महौल, मंत्री को देना चाहिए इस्तीफा
X
आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने प्रेस वार्ता संबोधित करते हुए कहा कि इस बार एमपी मेें पार्टी के प्रति जनता में अच्छा महौल है। रानी अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी के मंत्री भूपेंद्र सिंह की आय से अधिक संपति मामले में इस्तीफा दे देना चाहिए। इस बार एमपी में पार्टी को अच्छा रिस्पांस मिल रहा।

भोपाल। आम आदमी पार्टी (aap) प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली (singraouli) महापौर रानी अग्रवाल (rani agrwal) ने प्रेस वार्ता (press conference) में बताया कि इस बार मध्यप्रदेश (mp) मेें उनकी पार्टी के प्रति जनता में अच्छा महौल है। रानी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश में हर वर्ग,तबका परेशान हैं।

किसानों की राहत राशि का मुआवजा पटवारी और अधिकारी मिलकर खा रहे हैं। न अच्छी शिक्षा मिल पा रही है और न ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं। मंत्री भूपेंद्र सिंह पर उन्होंने आय से अधिक संपत्ति के मामले पर लगे आरोप को लेकर कहा कि लोकायुक्त मामले की जांच कर रहा है लेकिन अबतक केस दर्ज नहीं हुआ।



पहले तो मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज हो और वो इस्तीफा दें क्योंकि मंत्री पद पर रहते हुए वो जांच प्रभावित कर सकते है। सवाल ये है कि इन दस सालों में लोगों को रोजगार नहीं मिला और मंत्री जी की संपत्ति कई गुना बढ़ गई। ऐसा कौन सा फॉर्मूला मंत्री भूपेंद्र सिंह के पास है जरा प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को भी बताएं।

केजरीवाल आयेंगे मध्यप्रदेश

रानी अग्रवाल ने कहा कि 25 जून को ग्वालियर में होने जा रही महारैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिस्सा लेंगे। महारैली में करीब 1 लाख लोगों के जुटने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि महारैली को लेकर सभी जिलों में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों को आमंत्रण कार्ड दे रहे हैं और ग्वालियर की महारैली को लेकर आमंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में महारैली के बाद पार्टी के बड़े नेताओं के लगातार दौरे होंगे और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होंगी। हम पूरी मजबूती से मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडेंगे।


Tags

Next Story