190 पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला, 90 बेदाम हुए साबित - सायबर अपराध रोकने के लिए एक्सपर्ट की तीन महीने में होगी नियुक्ति

भोपाल - मध्य प्रदेश में पिछले 12 साल में 190 पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म के मामला दर्ज हुआ है। 2010 से 12 साल में मध्य प्रदेश पुलिस पर 190 वदीर्धारियों ने दाग लगाया लेकिन इनमें से 90 मामलों में पुलिसकर्मी दोषमुक्त करार दिए गए या फिर उनके केस में पुलिस ने खात्मा लगा दिया या राजीनामा हो गया या फिर अदालत ने उनकी एफआईआर निरस्त कर दी।
पुलिस के कर्मचारियों के खिलाफ 2010 से लेकर 2022 के बीच दुष्कर्म के मामलों को लेकर विधानसभा में सरकार ने जानकारी दी है। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के प्रश्न के जवाब में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में 12 साल में 190 पुलिसकर्मियों के खिलाफ दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए थे। विधानसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक इनमें से 75 पुलिसकर्मियों को दोषमुक्त करार दिया गया। वहीं आठ मामलों में पुलिस की विवेचना के बाद खात्मा लगाया गया तो दो प्रकरणों में आरोपियों के साथ राजीनामा हो गए। चार मामलों में कोर्ट ने प्रकरणों को निरस्त कर दिया। वहीं भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया के सवाल का जवाब देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में सायबर क्राइम को रोकने के लिए एक्सपर्ट की तीन महीने में नियुक्ति की जाएगी। 1 जनवरी 2018 से 27 फरवरी साल 2023 तक 643 मामले सायबर क्राइम के सामने आए हैं। 71 करोड़ रुपए की ठगी हुई है। कोविड के समय में सर्वाधिक ठगी हुई है। 444 मामले में 19 करोड़ रुपए की आर्थिक ठगी हुई है। सिसोदिया ने कहा कि जनता जागरुक नहीं है। गृहमंत्री ने कहा कि 10 लाख लोगों को जागरुक किया गया है। वहीं गृहमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि चाचोड़ा विधानसभा क्षेत्र में तीन साल के अंदर एससी-एसटी के 172 मामले सामने आए हैं। 8 आरोपियों को बरी भी कर दिया गया है।
195 बने कार्यवाहक इंस्पेक्टर
- गृहमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि अप्रैल 2021 से अबतक 195 सब-इंस्पेटर को कार्यवाहक इंस्पेक्टर बनाया गया है। 469 पद इंस्पेक्टर के खाली है। उन्हें भरने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं छात्रवृत्ति घोटाले के मामले दो साल के अंदर चार मामले दर्ज किए गए हैं। छतरपुर, भोपाल और देहात के साथ जबलपुर में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल चारों प्रकरणों में जांच की जा रही है।
2411 महिलाओं की हत्या, 15 को फांसी
- महिला के प्रति अत्याचार को लेकर कांग्रेस के विधायक ने गृहमंत्री से जानकारी मांगी थी। गृहमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि तीन सालों में 267 नाबालिग की हत्या की गई है। इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ फांसी की सजा सुनाई गई है। वहीं 2144 बालिग की हत्या की गई है। 4 लोगों को फांसी की सजा हुई है। इधर, नाबालिग के साथ बलात्कार के 15 हजार 241 मामला दर्ज किए गए हैं। 2 लोगों को फांसी हुई है। इसके साथ ही 11 हजार 81 बालिग के साथ बलात्कार की घटनाएं हुई है। एक भी मामले में फांसी की सजा नहीं हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS