Rape cases in bhopal : शादीशुदा पुलिस कांस्टेबल ने लेडी टीचर से किया दुष्कर्म, दो लाख रुपए भी ऐंठ लिए

भोपाल। बजरिया थाना क्षेत्र में पुलिस कांस्टेबल द्वारा लेडी टीचर से दुष्कर्म और दो लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। लेडी टीचर की शिकायत पर कांस्टेबल पर दुष्कर्म और दैहिक शोषण की धाराओं में मामला दर्ज किया है। टीचर का अरोप है कि दैहिक शोषण करने के बाद उन्होंने कांस्टेबल पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह शादी करने की बात से मुकर गया। पुलिस के अनुसार निशातपुरा इलाके में रहने वाली 42 वर्षीय महिला शासकीय स्कूल में टीचर है।
प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू
पांच साल पहले चुनाव ड्यूटी के दौरान उनकी पहचान बजरिया इलाके में रहे वाले कांस्टेबल नीलेश से हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी। दोनों शादीशुदा होने के बावजूद एक-दूसरे को पसंद करने लगे। करीब एक साल बाद नीलेश टीचर को लेकर अपने घर पहुंचा और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद से वह लगातार टीचर का दैहिक शोषण कर रहा था। इस दौरान उसने काम के बहाने करीब दो लाख रुपए भी उधार ले लिए। उक्त रुपए अब तक नहीं लौटाए गए। कुछ समय पहले नीलेश ने शादी करने से इंकार कर दिया तो टीचर ने निशातपुरा थाने पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। घटनास्थल बजरिया होने के कारण केस डायरी बजरिया भेजी गई है। बजरिया पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म
इधर, कमला नगर पुलिस ने बताया कि 45 साल की महिला इलाके में रहती हैं और साफ-सफाई का काम करती है। करीब तीन साल पहले उसकी पहचान राहुल नामक युवक से हुई थी। राहुल पान की दुकान चलाता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक दिन वह घर पर अकेली थी, तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। महिला ने दरवाजा खोला तो राहुल जबरन घर के अंदर घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह बदनाम करने की धमकी देकर उसका दैहिक शोषण करता रहा। परेशान होकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
मंगेतर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज
कमला नगर पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 साल की युवती ने अपने मंगेतर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता घरेलू काम करती है। ईटखेड़ी इलाके में रहने वाले एक युवके साथ उसकी सगाई हुई थी। उसके बाद युवक ने जल्द ही शादी करने का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने लगा। युवती ने जब शादी के लिए दबाव डाला तो वह मारपीट करने लगा और बोलता था कि तीन साल बाद शादी करेगा। परेशान होकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS