INDORE NEWS; रेप पीड़िता ने पुलिस पर मदद न करने का लगाया आरोप, तीन मासूम बच्चों के साथ बैठी धरने पर

इंदौर ; मध्यप्रदेश के इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक रेप पीड़ित पुलिस द्वारा मदद नहीं करने को लेकर आज अपने तीन मासूम बच्चों के साथ धरने पर बैठी। पीड़ित महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह 15 दिन से मदद के लिए चक्कर लगा रही है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस द्वारा मदद करना तो दूर उसे वह से मुझे भगा दिया जाता हैं।बीच सड़क पर धरने पर बैठने के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। जिसके बाद काफी समझाइश के बाद महिला वहां से उठी।
महिला ने बताई पूरी दस्ता
पूरा मामला बताते हुए महिला ने बताया कि वह इंदौर के खजराना के रहने वाली है। कुछ समय पहले उसने एमआइजी थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। आरोपित अभी जेल में है, लेकिन उसके साथी सलीम, फैजान और अन्य लोग मेरे वीडियो वायरल कर रहे हैं। इतना ही नहीं इन्होंने बीच सड़क पर मेरा बुर्का भी फाड़ दिया था। एक बार बच्ची का हाथ पकड़कर ले जाने लगे थे। कहते हैं राजीनामा होने के बाद ही बच्ची को छोड़ेंगे। जिसकी शिकायत करने के लिए महिला कोई बार थाने गई। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं की गई। जिससे परेशान होकर महिला ने ये कदम उठाया।
रीगल चौराहे पर बैठकर महिला ने किया विरोध
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मदद का आश्वासन दिया। जिसके बाद महिला वहां से चली गई। रीगल चौराहे पर बच्चों के साथ बैठकर विरोध प्रदर्शन करने के दौरान बड़ी संख्या में महिला को लोगों की हमदर्दी मिली।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS