आर्टिस्ट से दुष्कर्म, दैहिक शोषण के बाद मुकर गया लिव इन पार्टनर, जानिए क्या है पूरा मामला

आर्टिस्ट से दुष्कर्म, दैहिक शोषण के बाद मुकर गया लिव इन पार्टनर, जानिए क्या है पूरा मामला
X
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की रातीबड़ थाना पुलिस ने एक महिला आर्टिस्ट की शिकायत पर लिव इन पार्टनर पर दुष्कर्म और दैहिक शोषण का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक आर्टिस्ट का दैहिक शोषण किया फिर शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे मारपीट भी की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की रातीबड़ थाना पुलिस ने एक महिला आर्टिस्ट की शिकायत पर लिव इन पार्टनर पर दुष्कर्म और दैहिक शोषण का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक आर्टिस्ट का दैहिक शोषण किया फिर शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे मारपीट भी की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने दी यह जानकारी

पुलिस के अनुसार 35 साल की महिला पति से अलग रातीबड़ इलाके में रहती है। वह थिएटर आर्टिस्ट होने के साथ ही नुक्कड़ नाटक भी करती है। अकेले रहने के दौरान मदद के बहाने आरोपी कमलेश शर्मा ने उससे नजदीकी बढ़ा लीं। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। लिव इन पार्टनर ने पहली बार 15 मार्च 21 को पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद जल्द शादी करने का झांसा देकर तीन साल तक वह लिव इन रिलेशन में रह रहा था। अब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। साथ ही वह शादी करने से इंकार करने लगा।




Tags

Next Story