रतलाम : 4 किलो चांदी लूटा, भागते हुए व्यापारी हादसे का शिकार

रतलाम। जिले के धराड़ में व्यापारी से करीब 4 किलो चांदी की लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यापारी सोने-चांदी की दुकान बंद कर अपने साथ करीब 4 किलो चांदी लेकर रतलाम आ रहे थे। तभी हिमालय स्कूल के सामने वे हादसे के शिकार हो गये और उनके पास से बैग गायब हो गया। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।
बालाजी नगर में रहने वाले व्यापारी सार्थक सोनी रात को दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी हिमालय स्कूल के सामने वे सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये। दुर्घटना के बाद व्यापारी का बैग मौके से गायब हो गया। फिलहाल मामले में बिलपांक पुलिस जांच में जुटी है। व्यापारी के साथ एक अन्य बाइक सवार घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सार्थक सोनी ने बताया कि अभी कुछ समय पहले ही उन्होंने धराड़ में सोना-चांदी की दुकान खोली थी। हर दिन दुकान बंद करके के शाम को अपने घर रतलाम लौट आते हैं। आज भी वह दुकान बंद करके लौट रहा था। उसके पास करीब 4 किलो चांदी थी। धराड़ से निकलने के बाद उसके पीछे 3 अन्य बाइक भी आ रही थी। शंका होने पर सार्थक ने अपनी बाइक की स्पीड बढ़ाई तो पीछे की बाइक चालको ने भी स्पीड बढ़ाई।
हिमालय स्कूल के यहां पहुंचने पर उसका संतुलन बिगड़ा और वह गिर गया। पीछे से आ रहे बाइक सवारों में से एक बाइक सवार उस से टकराया और वह भी गिर गया। इसके बाद उसका बैग गायब हो गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। सार्थक ने बताया कि संभवत दो अन्य बाइक पर सवार जो लोग थे, वे उसका बैग लेकर भाग गए। यह लोग धराड़ से ही उसका पीछा कर रहे थे।
बिलपांक थाने के निरीक्षक बृजेश मिश्रा ने बताया कि फिलहाल दुर्घटना की सूचना है। लूट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिर भी ऐसा कुछ है तो मामले की जांच करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS