MP NEWS; BJP में बगावती सुर हुए तेज, अब इस पूर्व विधायक ने अनोखे अंदाज़ में पार्टी को कहा अलविदा, लगाएं गंभीर आरोप

मंडला : मध्यप्रदेश में चुनाव होने में महज कुछ ही दिनों का समय बचा है। जिसको देखते हुए राजनीतिक पार्टियों ने जनता को साधने के लिए एड़ी से चोटी का जोर लगा दिया है। तो वही दूसरी तरफ टिकट वितरण के बाद से पार्टियों में बगावती सुर तेज हो गए है। इसी कड़ी में बीजेपी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। बता दें कि पार्टी के पूर्व विधायक शिवराज शाह 'शिवा भैया' ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अब निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान भी किया है।
पार्टी पर लगाया भेदभाव का आरोप
बता दें कि शिवराज शाह लंबे समय से भाजपा पार्टी के लिए काम करते आ रहे है। लेकिन टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर शाह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी उनके साथ भेदभाव कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व में संपन्न हुए चुनाव में भी उन्हें हराने का षड्यंत्र भी किया गया था।
शाह की ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी पकड़
बता दें कि शाह की आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले के ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। उनके बागी होने से पार्टी को नुकसान होने की संभावना भी जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शिवराज शाह निर्दलीय चुनाव भी लड़ सकते हैं। वहीं इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने कहा है कि उन्हें मना लिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS