MP Politics : नरसिंहगढ़ में भी दिखने लगी बगावत, उम्मीदवार का किया पुतला दहन

नरसिंहगढ़। मध्यप्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों में द्वंद्व का माहौल छाया हुआ है। कई दिनों से टिकट की आस लगाए बैठे नेताओं को टिकट न मिलने के कारण भी विरोध के स्वर तेज़ हो गए हैं। कई जहगों पर कार्यकर्ता भी पार्टी के फैसले पर नाराजगी के चलते प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस द्वारा 88 नामों की सूची जारी की गई है। इस सूची के जारी होने के साथ ही कांग्रेस में विरोध उभर कर सामने आ रहा है। जिसका खासा असर नरसिंगगढ़ विधानसभा में देखने को मिल रहा है।
कांग्रेस द्वारा जारी इस सूची में 88 नामों को शामिल किया गया है, जिनमें से एक हैं नरसिंहगढ़ विधानसभा से गिरीश भंडारी। इनका टिकट फाइनल होने के साथ ही कांग्रेस में बगावत देखने को मिलने लगी है। पार्टी के फैसले से नाखुश कार्यकर्ताओं द्वारा बोड़ा एवं नरसिंहगढ़ में जमकर नारेबाजी की गई है। साथ ही गिरीश भंडारीका पुलता भी जलाया गया है।
कार्यकर्ताओं द्वरा किए गए इस प्रदर्शन को पुलिस ने रोकने का प्रयास भी किया था। इस कारण काफी देर तक पुलिस और कार्यकर्ताओं में बहस भी हुई थी। काफी देर बहस के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला देते हुए शांत कराया था। साथ ही थाने भी तलब कर दिया गया था। आपको बता दें, कांग्रेक कार्यकर्ताओं ने जिस नेता का विरोध किया है वे क्षेत्र के कद्दावर नेता माने जाते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS