MP POLITICS; दूसरी सूची के बाद बीजेपी में बगावत शुरू, 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, लगाए गंभीर आरोप

उज्जैन ;मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में महज दो महीने का समय बचा है। लेकिन इसके पहले ही बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बगावत के सुर तेज कर दिए है। हाल ही पार्टी से नाराज उज्जैन के 50 से अधिक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बड़ी तादाद में कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर गंभीर आरोप भी लगाए है। बता दें कि इसी तरह आलम बगावत, सतना, सीधी, श्योपुर, नागदा में भी देखने को मिली। जहां कुछ लोग टिकट नहीं मिलने से नाराज है। तो वही दूसरी तरफ कार्यकर्ता भाजपा के कुछ प्रत्याशियों के चयन पर नाखुश है।
बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
बता दें कि हाल ही में बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। जिसमे करीबन 40 लोगों का नाम था। इसमें अधिकतर विधायक सहित सांसदों का नाम शामिल है। जिसकी वजह से कार्यकर्ता न खुश है। इसी सिलसिले में आज उज्जैन के घटिया विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी सतीश मालवीय को टिकट मिलने पर नाराज 50 से अधिक भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए है। इस दौरान पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का पुष्प माला से स्वागत किया।
कार्यकर्ता महेश चौधरी ने बताई पार्टी छोड़ने की वजह
कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ता महेश चौधरी ने बताया कि भाजपा ने जो प्रत्याशी घोषित किया है उससे हम पूरी तरह असंतुष है। कार्यकर्ता के मुताबिक पूर्व के 5 साल के कार्यकाल में भी मालवीय ने सभी विभागों से भ्रष्टाचार किया, वहीं कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया है। इसलिए हम भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो रहे है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS