Agniveer Bharti 2023; MP में अग्निवीरों की भर्ती इस दिन होगी शुरू, प्रदेश के 9 जिलों में किया गया आयोजन, देखें डिटेल

भोपाल : भारतीय सेना ज्वॉइन करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए अग्निवीर भर्ती को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आय है। जिसमे मध्यप्रदेश में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन प्रदेश के 9 जिलों में किया जाएगा। जिसको लेकर तारीख भी जारी कर दी गई है। बता दें कि यह भर्ती प्रक्रिया का आयोजन 20 से 26 अगस्त तक किया जाएगा। जिसमे शामिल होने वाले युवाओं को 11 बजे प्रवेश दिया जाएगा और उसके बाद दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
7 दिनों तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया
बता दें कि भर्ती प्रक्रिया के तहत रैली का आयोजन राजधानी भोपाल समेत बैतूल, छिंदवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर और विदिशा जिले में होगा।यह भर्तियां अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी क्लर्क, स्टोर कीपर और ट्रेड्समैन के पदों पर होंगी। अप्रैल 2023 में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा सीईई का आयोजन किया गया था। जिन युवाओं ने इस परीक्षा को पास किया है वह अब फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे। सात दिनों तक चलने वाली इस भर्ती में बड़े तादाद में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। जिसको लेकर तैयारी भी तेज कर दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS