MPPSC SFS 2023: राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, 8 नवंबर आवेदन की आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है। वो आधिकारिक साइट पर विजिट कर अप्लाई कर सकते। इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 8 नवंबर निर्धारित की गई है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत राज्य वन सेवा भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 139 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 13 रिक्तियां सहायक वन संरक्षक के पद के लिए और 126 वन रेंजर पदों के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते है वे mppsc.mp.gov.in की आधिकारिक साइट पर विजिट कर जानकारी ले सकते है।
MPPSC SFS 2023 यहां देखें पूरी डिटेल
बता दें कि एमपीपीएससी राज्य वन सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 08 नवंबर 2023 दोपहर 12 बजे तक है, जबकि आवेदन पत्र में बदलाव करने की अंतिम तिथि 29 अक्तूबर 2023 से 10 नवंबर 2023 दोपहर 12 बजे तक है। उम्मीदवारों को प्रति चुनौती 50 रुपये का शुल्क देना होगा।
MPPSC SFS 2023 परीक्षा विवरण
एमपीपीएससी राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित होने वाली है। पहली पाली सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत आवेदक अपना हॉल टिकट 08 दिसंबर, 2023 से डाउनलोड कर सकेंगे।
MPPSC SFS 2023 आयु सीमा
सहायक वन संरक्षक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।, जबकि वन रेंजर के लिए आयु सीमा 21 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2024 से की जाएगी।
MPPSC SFS 2023 वेतनमान
सहायक वन संरक्षक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 56100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक वेतन मिल सकता है। जबकि वन रेंजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 36,200 से 1,14,800 रुपये तक वेतन मिल सकता है। इसके साथ ही राज्य सरकार की अन्य सुविधाएं इन्हें मिलेंगी।
MPPSC SFS ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर, अप्लाई ऑनलाइन एसएफएस 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS