ढाई घंटे में हुई दस मिनट में होने वाली प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री

दिन भर रुक-रुककर चला संपदा का सर्वर
भोपाल। संपदा टू के ट्रायल के बीच में ही रजिस्ट्री का सर्वर कई दिनों से परेशान कर रहा है। शुक्रवार को तो दोपहर दो बजे तक सर्वर की स्थिति ये रही कि वह प्रॉपर चला ही नहीं। जिन लोगों के स्लॉट बुक थे वे लोग भी दोपहर बाद तक रजिस्ट्री कम्पलीट कर पाए। परी बाजार स्थित पंजीयन कार्यालय में नीलबढ़ की रजिस्ट्री कराने आए सुनील शाक्या को स्लॉट बुकिंग के बाद भी करीब डेढ़ घंटा रजिस्ट्री कराने में लगा। बार-बार सर्वर परेशान करता। कभी ई साइन नहीं हो पाते तो कभी फोटो खिंचने का काम रुक जाता। इससे जो बुजुर्ग थे वे ज्यादा परेशान हुए। यही स्थिति आइएसबीटी स्थित पंजीयन कार्यालय में भी रही।
इधर अशोका गार्डन की रजिस्ट्री कराने आए ललितेश ने बताया कि वे काफी देर से सर्वर का इंतजार कर रहे हैं। उनका स्लॉट दोपहर बारह बजे का था। इधर सर्विस प्रोवाइडर भी स्लॉट बुक करने सुबह चार बजे के आस-पास उठ जाते हैं। तब जाकर उन्हें साढ़े दस के बाद के स्लॉट मिल रहे हैं। उनका कहना है कि अगर आप सुबह के इंतजार में रहेंगे तो दिन भर स्लॉट बुक नहीं कर पाएंगे। वहीं ई स्टांप जनरेट होने में भी देर रात हो जाती है। क्योंकि सर्वर की चाल काफी स्लो हो जाती है। कई बार तो सर्वर चलता ही नहीं है। कुछ सर्विस प्रोवाइडरों के यहां ज्यादा रजिस्ट्री आती हैं, उन्होंने तो एक कर्मचारी की ड्यूटी सुबह चार बजे से स्लॉट बुकिंग के लिए लगा रखी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS