MPPSC Result: राज्यसेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 290 पदों के लिए 1046 हुए चयनित

MPPSC Result: भोपाल। राज्यसेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 290 पदों के लिए 1046 हुए चयनित । मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग ने शनिवार को राज्यसेवा मुख्य परीक्षा (2021) का परिणाम जारी कर दिया है। निर्धारित पद से तीन गुना से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 290 विभिन्न पदों के लिए 1046 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। आयोग ने 248 मुख्य और 42 प्रावधिक भाग में परिणाम निकाला है। अब चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। जल्द ही आयोग इसकी प्रक्रिया शुरू करेगा। फिलहाल साक्षात्कार की तारीख तय होना बाकी है।
राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 17 से 22 जुलाई 2023 के बीच करवाई गई। आयोग ने दस संभागों में परीक्षा केंद्र बनाए थे। 290 में से 68 सामान्य, 34 एससी, 67 एसटी, 91 ओबीसी, 30 ईएसडब्ल्यू पद रखे थे। इनमें जिला पंजीयक, सहायक संचालक, डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, वाणिज्य कर अधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक, श्रम अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, नायब तहसीलदार, सहायक श्रम अधिकारी, वाणिज्यिक कर निरीक्षक सहित अन्य विभागों के पद शामिल थे। मुख्य भाग 248 पदों के लिए 794 और प्रावधिक भाग के लिए 42 पदों के लिए 252 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने अभिलेख अनुप्रमाणन पत्रक तथा व्यक्तिगत विवरण पत्रक निर्धारित प्रारूप में 14 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से आयोग को भेजना होगा। इसके बाद प्राप्त अभिलेख पर विचार नहीं किया जाएगा तथा अभ्यर्थी की उम्मीदवारी निरस्त की जाएगी।
92 का चयन अभियांत्रिकी पद पर
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के अलावा आयोग ने राज्य अभियांत्रिकी परीक्षा-2022 का परिणाम भी घोषित किया है। परीक्षा में सहायक यंत्री सिविल के लिए मुख्य भाग में कुल 76 अभ्यर्थियों और प्रावधिक भाग में 18 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन हुआ। साथ ही सहायक यंत्री कृषि के पद के लिए मुख्य भाग में 57 और प्रावधिक भाग में 12 व सहायक यंत्री विद्युत सुरक्षा एवं सहायक विद्युत निरीक्षक के लिए मुख्य भाग में तीन अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इनके लिए आयोग ने आठ अक्टूबर को परीक्षा करवाई थी।
प्राचार्य और सहायक संचालक का आया परिणाम
आयोग ने दो दिन पहले तकनीकी शिक्षा विभाग के प्राचार्य एवं सहायक संचालक के पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम भी निकाला। प्राचार्य प्रथम श्रेणी के 29 पद, उपसंचालक के आठ पद, प्राचार्य द्वितीय श्रेणी के 96, सहायक संचालक के 48 पद, सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा (कारखाना) के 17 पदों की भर्ती की जानी है। कुछ दिन पहले राज्य वनसेवा मुख्य परीक्षा-2021 के 63 पदों के लिए भी मुख्य परीक्षा परिणाम निकाला गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS