Gwalior crime : रिटायर्ड फौजी ने पत्नी के पेट में दागी 12 बोर की गोली, मौत

Gwalior crime : रिटायर्ड फौजी ने पत्नी के पेट में दागी 12 बोर की गोली, मौत
X
एक रिटायर्ड फौजी ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी को गोली मार दी है। 12 बोर की यह गोली लगने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

ग्वालियर। पति-पत्नी विवाद एक आम बात है लेकिन कभी-कभी यह विवाद इस हद तक बढ़ जाता है कि लोग अपना मानसिक संतुलन खो कर कुछ गलत कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर में भी देखने को मिला जिसमें एक रिटायर्ड फौजी ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी को गोली मार दी है। 12 बोर की यह गोली लगने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

12 बोर की गोली

जानकारी के मुताबिक घटना जिले के थाटीपुर थाना क्षेत्र के दुल्लपुर की है। जिसमें एक आर्मी से रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इसकी जानकारी खुद आरोपी के छोटे भाई चतुर्भुज ने दी है। बताया गया है कि पति-पत्नी में किसा बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी बीच पत्नी से गुस्साए पति रिटायर्ड फौजी नरेश धनौलिय ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। 12 बोर की यह गोली पत्नी के पेट में जाकर धंस गई जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने महिला को बचाने का प्रयास तो किया लेकिन वे नाकाम रहे और महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तहकीकात जारी है।

Tags

Next Story