MP Crime News: आदिवासी सरपंच पर कुल्हाड़ी से हमला कर फरार हुए आरोपी

MP News: रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र के अंर्तगत भनिगवा गांव में रविवार की देर रात सरपंच पर स्थानीय बदमाशों ने प्राणघातक हमला कर दिया। बदमाशों ने सरपंच पर कुल्हाड़ी से कई वार किया, हमले में सरपंच के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायल सरपंच को रीवा के संजय गांधी मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी।
दरअसल, जवा जनपद पंचायत के भनिगवा गांव में रविवार की रात तकरीबन 8 बजे सरपंच अमरजीत कोल का 2 स्थानीय युवक धीरू पांडे और प्रिंस पांडे से पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों बदमाशों ने सरपंच अमरजीत कोल पर कुल्हाड़ी से ताबड़-तोड़ कई वार कर दिए। हमले में सरपंच बुरी तरह घायल हो गए उनके सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ 307 के तहत मुकदमा कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो स्थानों पर छापेमारी की है, लेकिन अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS