धान खरीदी केन्द्रों पर धांधली, व्यापारियों का गुणवत्ताहीन धान किसान के पंजीयन में जोड़ने का आरोप

धान खरीदी केन्द्रों पर धांधली, व्यापारियों का गुणवत्ताहीन धान किसान के पंजीयन में जोड़ने का आरोप
X
समिति प्रबंधकों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा- किसानों की धान को तो मानक स्तर पर लिया जा रहा है लेकिन व्यापारियों की धान चोरी चुपके बिना जांच परख के खरीदी जा रही है। पढ़िए पूरी खबर-

दमोह। धान खरीदी केंद्र में किसानों की मानक स्तर की धान समर्थन मूल्य पर बेचने के निर्देश शासन द्वारा दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद समिति प्रबंधकों की मिलीभगत से किसानों की धान को तो मानक स्तर पर लिया जा रहा है और व्यापारियों की धान चोरी चुपके बिना जांच परख के खरीदी जा रही है। आरोप है कि इसे किसानों के पंजीयन में जोड़ा जा रहा है। इस तरह की शिकायतें जबेरा ब्लॉक के सभी धान खरीदी केंद्रों पर देखी जा रही है। इसी बात से नाराज जबेरा ब्लॉक के किसानों ने अपने नेताओं व युवा नेता सचिन मोदी के नेतृत्व में दमोह कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा।

दर्जनों ट्रैक्टरों से कलेक्ट्रेट पहुंचे इन सभी किसान ने अपनी आपबीती भी अधिकारियों को बताई। सभी का कहना था कि धान खरीदी केंद्रों पर मनमानी चल रही है और जो किसान अपनी धान बेचने जाते हैं। उनसे कमीशन के रूप में रुपए मांगे जाते हैं अगर कोई किसान कमीशन के लिए पैसे नहीं देता तो उनसे धान ले ली जाती है। कई किसानों ने बताया कि उनकी तो 5 बोरी से अधिक धान कमीशन के रूप में काट ली गई। वहीं व्यापारियों की धान को बिना मानक स्तर पर देखें चोरी छुपे खरीदा जा रहा है और इल्जाम किसान के सिर पर तब आएगा जब इसकी जांच की जाएगी।

साइलो केंद्र पर जब यह धान रखी जाएगी तब यह बात सामने आएगी कि धान में कचरा है और वह मानक स्तर की नहीं है ऐसे में किसान बदनाम होगा। सभी ने मांग उठाई है कि इस पूरे मामले की जांच हो धान खरीदी केंद्रों में रखी धान की जांच हो। मानक स्तर की धान ना मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही की जाये। जबेरा ब्लॉक के युवा नेता ऋषि लोधी, जनपद सदस्य सचिन मोदी, कांग्रेस नेत्री तान्या सालोमन के साथ दर्जनों किसान ज्ञापन सौंपने मौजूद रहे।

Tags

Next Story