Priyanka Gandhi MP Visit: 28 को छतरपुर आएंगी प्रियंका गांधी, 18 सीटों पर बीजेपी का खेल बिगाड़ने की तैयारी

Priyanka Gandhi MP Visit: 28 को छतरपुर आएंगी प्रियंका गांधी, 18 सीटों पर बीजेपी का खेल बिगाड़ने की तैयारी
X
Priyanka Gandhi MP Visit : चुनाव माहौल को बनाने में दोनों पार्टियां कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं, इन दिनों कांग्रेस के लिए प्रियंका का दौरा काफी अहम साबित होगा

Priyanka Gandhi MP Visit: इंदौर। मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा दिन शेष नहीं हैं। चुनाव माहौल को बनाने में दोनों पार्टियां कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इन दिनों कांग्रेस के लिए प्रियंका का दौरा काफी अहम साबित होगा। प्रियंका 28 अक्टूबर को छतरपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगी।

बुंदेलखंड की 26 सीटों पर होगा फोकस

बीजेपी की लंका को ध्वस्त करने के लिए कांग्रेस ने अब बुंदेलखंड में प्रियंका गाँधी को मैदान में उतारा है। 2018 में बीजेपी ने 17 सीटों पर कब्ज़ा किया था, इसीलिए कांग्रेस बुंदेलखंड को अपने पाले में करने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं कांग्रेस को 7 सीटों से संतुष्ट करना पड़ा था। बसपा-सपा को 1-1 सीट मिली थी। कांग्रेस ने इस बार अरुण यादव को बुंदेलखंड की कमान सौपीं है। बुंदेलखंड ओबीसी बाहुल्य क्षेत्र है। कांग्रेस जातिगत जनगणना के मुद्दे को फायदा बनाकर, बुंदेलखंड में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीतने की कोशिश करेगी। ग्वालियर-चम्बल ,मालवा-निमाड़ और महाकौशल के बाद बुंदेलखंड का दौरा होगा। प्रियंका का मध्यप्रदेश का पांचवा दौरा होगा। वहीं राहुल गाँधी मात्र 2 बार आये हैं। प्रियंका की सक्रियता से एमपी में कांग्रेस को फायदा मिलने की उम्मीद है।

Tags

Next Story