विदेश से आने वाले यात्रियों की कराई जाएगी आरटी-पीसीआर सैंपलिंग, गाइडलाइन जारी

भोपाल। यूनाइटेड किंगडम (UK) में कोरोना (corona) के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब स्वास्थ्य महकमे ने नई गाइडलाइन(guidelines) जारी की है। जिसके तहत यूके से आने वाले यात्रियों को अब दस दिन क्वारेंटाइन में रहना होगा। यही नहीं यूके से आए यात्री को आठवें दिन खुद के खर्चे पर आरटी-पीसीआर की जांच करानी होगी। दस दिन के क्वारेंटाइन पीरियड़ में यात्रियों की निगरानी के लिए जिलों के अधिकारियों को राज्य स्तर से पैसेंजर्स की लिस्ट उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की अपर संचालक डॉ. वीणा सिन्हा ने इस संबंध में सभी सीएमएचओ को आदेश के साथ गाइडलाइन भेजी है।
आदेश में ये बातें अहम ...
प्री बोर्डिंग..
सभी यात्रियों को बोर्डिंग के पहले एयर सुविधा पोर्टल पर स्व घोषणा पत्र जमा करना होगा। यात्रा शुरू करने के 72 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट एक घोषणा पत्र भी भरना होगा। यदि घोषणापत्र में यात्री ने गलत जानकारी दी तो उस पर आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जा सकता है।
आगमन पर..
यूके से आने वाले सभी यात्रियों को आगमन के बाद एयरपोर्ट पर और आठ दिन बाद आरटीपीसीआर का सैंपल अपने खर्च पर देना होगा। यूके से आए सभी यात्रियों को 10 दिन तक क्वारेंटाइन रहना होगा। आईडीएसपी के जरिए जिलों को यूके से आने वाले यात्रियों की लिस्ट भेजकर दस दिनों के क्वारेंटाइन पीरियड की निगरानी कराई जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS