दरगाह के पास हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करने पर दो समुदाय भिड़े, पथराव, आगजनी, टीआई घायल, धारा 144 लगाई

भोपाल। अब मध्यप्रदेश के नीमच में बवाल हो गया। यहां एक दरगाह के पास हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करने को लेकर दो समुदाय आमने सामने हो गए। हालात इतने बिगड़े कि दोनों ओर से पथराव एवं आगजनी हो गई। एक बाइक में आग भी लगा दी और पथराव में नीमच शहर के टीआई घायल हो गए। पुलिस को धारा 144 लगाना पड गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस हरकत में आई। उसने दुकानें बंद करा दीं। उपद्रवियों को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। लाठियां भांजीं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
यह है पूरा मामला
नीमच के पुरानी कचहरी इलाके में करीब पांच हजार वर्ग फीट जमीन पर दरगाह है। बताया जाता है कि ये जमीन सरकारी है। सोमवार शाम करीब 5 बजे इसी जमीन से लगी जमीन पर कुछ लोग हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करना चाहते थे। इस पर दरगाह में मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई। दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। रात करीब 8 बजे के बाद यह बढ़ गया। दोनों समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम बुलाया। इसी बीच कुछ लोगों ने मौके पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS