कोकिला बेन अस्पताल में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का इलाज जारी, सांस लेने में हो रही थी परेशानी

कोकिला बेन अस्पताल में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का इलाज जारी, सांस लेने में हो रही थी परेशानी
X
बीजेपी सांसद कार्यालय के मुताबिक प्रज्ञा ठाकुर ने सांस लेने में परेशानी महसूस की थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई ले जाया गया है। पढ़िए पूरी खबर-

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ गई। प्रज्ञा ठाकुर को स्टेट प्लेन से इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया है। बीजेपी सांसद कार्यालय के मुताबिक प्रज्ञा ठाकुर ने सांस लेने में परेशानी महसूस की थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई ले जाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रज्ञा ठाकुर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया जाएगा। बीजेपी सांसद को शनिवार दोपहर सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उनको इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक, पिछले महीने भी बीजेपी सांसद को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते कुछ दिनों से वे लगातार बैठकें कर रहीं थीं। शनिवार यानी आज भी उन्हें दिशा समिति की जिला पंचायत कार्यालय में रखी गई बैठक में शामिल होना था। लेकिन उससे पहले ही उनकी हालत बिगड़ गई।

बता दें भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर विवादित बयानों के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। सांसद की गुमशुदगी के पोस्टर भोपाल शहर में लग गए थे। इसके बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी सामने आई थी।

Tags

Next Story