Ujjain Election 2023 : महाकाल नगरी से संत की हुंकार, लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, भाजपा की मुश्किलें बड़ी

Ujjain Election 2023 : मध्यप्रदेश स्थित महाकाल की नगरी उज्जैन में अब बीजेपी की मुश्किले बढ़ने वाली है। उज्जैन में चुनावी माहौल में अब संत भी चुनावी मैदान में होंगे। उज्जैन में क्रांतिकारी संत परमहंस अवधेशपुरी महाराज ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
संत परमहंस अवधेशपुरी महाराज बीजेपी समर्थक रहे है। वह भाजपा की टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट नही दिया गया। इसलिए अब महाराज ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। अवधेशपुरी महाराज ने कहा है कि वह 28 अक्टूबर को अपना नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दाखिल करेंगे।
संत ने लगाए आरोप
महाराज ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वह भाजपा का समर्थन करते आए हैं, लेकिन बीजेपी ने हमारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। इसलिए हम संतों ने मिलकर फैसला किया है कि वह उज्जैन उत्तर और उज्जैन दक्षिण से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ेंगे। महाराज ने कहा है कि उज्जैन दक्षिण से निर्दलीय अवधेशपुरी महाराज चुनाव लडेंगे और उत्तर से जल्द नाम की घोषणा की जाएगी। इतना ही नहीं अवधेशपुरी महाराज ने कहा है कि धार्मिक पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश के राजवाड़ा से रामायण में आग लगाने वाले व रावण का मंदिर बनवाने वालों को तो टिकट दिया जाता है, लेकिन किन्तु रामायण पर पीएचडी व हिन्दू मठ मंदिरों के लिए लड़ने वाले संत को नहीं आखिर ऐसा क्यों? संत समाज आहत है इसलिए अब निर्दलीय लड़ने के लिए मजबूर है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS