MP ELECTION 2023: सपाक्स का घोषणा पत्र जारी, जनसंख्या कानून लागू करने का किया वादा

MP ELECTION 2023:  सपाक्स का घोषणा पत्र जारी, जनसंख्या कानून लागू करने का किया वादा
X
सपाक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी ने पार्टी के संकल्प पत्र में आर्थिक आधार पर गरीबों को आरक्षण, पदोन्नति में आरक्षण की समाप्ति तथा एट्रोसिटी एक्ट जैसे कानून को समाप्त कर सबके लिए समान सिविल एवं क्रिमिनल कानून की बात कही गई है।

MP ELECTION 2023: भोपाल। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारने से पहले रविवार को सपाक्स पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। सपाक्स पार्टी मप्र के विधानसभा चुनाव में छह मुख्य मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है।

सपाक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी ने पार्टी के संकल्प पत्र में आर्थिक आधार पर गरीबों को आरक्षण, पदोन्नति में आरक्षण की समाप्ति तथा एट्रोसिटी एक्ट जैसे कानून को समाप्त कर सबके लिए समान सिविल एवं क्रिमिनल कानून की बात कही गई है। वहीं जनसंख्या नियंत्रण कानून, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासनिक सिस्टम, हर हाथ को कम देने, पेंशनरों को पुरानी दर से पेंशन देने और वरिष्ठ नागरिकों को समय पर पेंशन एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का वादा है।

आज नामांकन का आखिरी दिन, 25 नामों की आएगी सूची

30 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को नामांकन जमा करना का आखिरी दिन है। डॉ. हीरालाल त्रिवेदी ने बताया कि पार्टी मप्र में 25 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जितने लोगों को टिकट दी गई है, उन्हें बी फार्म दे दिया गया है, लेकिन अभी उनकी सूची ओपन नहीं की गई है। सोमवार को प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा।

Tags

Next Story