MP Politics : जनसंपर्क के दौरान जलेबी बनाते दिखे सारंग, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

MP Politics : जनसंपर्क के दौरान जलेबी बनाते दिखे सारंग, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
X
नरेला विधानसभा के उम्मीदवार और मंत्री विश्वास सारंग ने भी लोगों के बीच जाकर प्रचार किया है। वे आज डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अशोका गार्डन में जलेबी बनाई है।

भोपाल। आगामी चुनाव को लेकर नेता मंत्री लगातार लोगों के बीच जाकर अपना प्रचार करने में लगे हुए हैं। कई सभाएं आयोजित की जा रही हैं तो कई रैलियां भी निकाली जा रही हैं। इसी बीच नरेला विधानसभा के उम्मीदवार और मंत्री विश्वास सारंग ने भी लोगों के बीच जाकर प्रचार किया है। वे आज डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अशोका गार्डन में जलेबी बनाई है। मंत्री विश्वास सारंग के जलोबी बनाने और कार्यकर्ताओं के साथ नाचने के कारण सभी लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

आपको बता दें विश्वास सारंग अपने विधानसभा क्षेत्र के काफी चहेते नेता माने जाते हैं। इन्हें नरेला विधानसभा में खासा जनसमर्थन मिल रहा है। इसी सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर मनोज शुक्ला मैदान में हैं। मनोज शुक्ला पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इस कारण ये चुनाव जीतने के लिए उन्हें एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। क्योंकि 2008 से ही लगातार तीन चुनाव में विश्वास सारंग इस सीट से जीत दर्ज कराते आ रहे हैं। इस सीट पर सामाजिक समीकरण की बात करें तो ब्राह्मण, मुस्लिम और कायस्थ वोटर्स अच्छी संख्या में है। वहीं, अनुसूचित जनजाति वर्ग के वोटर्स भी निर्णायक भूमिका में है।

Tags

Next Story