सतना : जमीन विवाद में महिला ने किया कत्ल, 6 गिरफ्तार

सतना। पुलिस ने 10 दिन पहले हुई एक अंधी हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है, और इस मामले में एक महिला समेत 6 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का मृतक के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद था। इसी के चलते उन्होंने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।
यह मामला उचेहरा थाना क्षेत्र के बडखेरा गांव का है। बता दें कि मृतक दिलीप तिवारी की हत्या बीते 10 दिन पूर्व उसके ही घर के बाहर सोते वक्त अज्ञात लोगों द्वारा कर दी गई थी। दिलीप के सर पर डंडो से वार करके उसे मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी थी।
आज 10 दिन बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही सुनीता यादव नामक महिला का मृतक दिलीप से पुराना जमीनी विवाद था। इसी विवाद के चलते सुनीता यादव ने मोनू कोल, राकेश यादव, लवलेश, रामकरण और राजन यादव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और दिलीप को सोते वक्त ही मौत के घाट उतार दिया। उचेहरा थाना पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS