MP Election 2023: सट्टा बाजार ने फिर जारी किए आंकड़े, मध्यप्रदेश में बन रही इस पार्टी की सरकार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को 17 नवंबर को मतदान होना है। वही चुनावों के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। चुनाव से पहले प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार इसको लेकर कई ओपिनियन पोल्स सामने आ चुके है। सामने आए ओपिनियन पोल्स में कोई भाजपा की तो कोई कांग्रेस की सरकार बना रहा है। इसी बीच देश के मशहूर फलौदी सट्टा बाजार ने प्रदेश में किसकी सरकार बन रही है इसका अनुमान लगाया है।
बीते कई चुनावों में कई ओपिनियल पोल सामने आते रहे है, जिनमे से कई पोल्स गलत भी साबित हुए तो कुछ हद तक सही भी रहे, लेकिन सट्टा बाजारों के ओपिनियल पोल की सीटों में कुछ सीटों का अंतर भले ही रहा हो रहा हो, पर सट्टा बाजारों के अनुमान काफी हद तक सही साबित हुए है। बीते मई महीने में कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनावों में फलौदी सट्टा बाजार का अनुमान सही निकला था। सट्टा बाजार ने कर्नाटक में कांग्रेस को 135 सीटें और बीजेपी को 55 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। जबकि कांग्रेस को 137 और भाजपा को 66 सीटें मिली थी। इससे पहले गुजरात में भी सट्टा बाजार का बीजेपी सरकार बनने का अनुमान सही निकला था।
मध्यप्रदेश में बनेगी इसकी सरकार!
मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव अब करीब अपने अंतिम दौर में आ गया है। एक प्रमुख न्यूज बेवसाइट के अनुसार फलौदी सट्टा बाजार की एक रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर बातचीत हो रही है। फलोदी बाजार में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों पर सट्टा लग चुका है। फलौदी बाजार के अनुसार मध्यप्रदेश में कांग्रेस को 115 से 117 सीटें मिल रही है, वही बीजेपी को 112-115 सीट मिल सकती हैं। यानि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सकती है।
आपको बता दें कि हम और हमारी संस्थान इस तरह के सट्टा बाजारों पर भरोसा नहीं करते है और ना ही हम इनके अनुमान की पूरी तरह से पुष्टि करते है। यह केवल एक दावा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS