School Education Department MP : कक्षा 9वीं, 10वीं में बेस्ट ऑफ फाइव पद्धति 2024-25 से होगी खत्म

School Education Department MP : कक्षा 9वीं, 10वीं में बेस्ट ऑफ फाइव पद्धति 2024-25 से होगी खत्म
X
स्कूल शिक्षा विभाग की 9वीं 10वीं की वार्षिक परीक्षाओं में वर्ष 2024-25 से विद्यार्थियों को बेस्ट ऑफ़ फाइव योजना का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। 9वीं 10वीं में सामान्य गणित व उच्च गणित का विकल्प रहेगा। सतत व्यापक मूल्यांकन की प्रक्रिया लागू रहेगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिए हैं।

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग की 9वीं 10वीं की वार्षिक परीक्षाओं में वर्ष 2024-25 से विद्यार्थियों को बेस्ट ऑफ़ फाइव योजना का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। 9वीं 10वीं में सामान्य गणित व उच्च गणित का विकल्प रहेगा। सतत व्यापक मूल्यांकन की प्रक्रिया लागू रहेगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिए हैं। बेस्ट ऑफ़ फाइव के समाप्त करने के निर्णय को वर्ष 2024-25 से लागू किया जाएगा।

इसलिए किया खत्म

दरअसल, माशिमं की दसवीं की परीक्षा में 6 साल पहले वर्ष 2017 में आधे से अधिक छात्र फेल हो गए थे। इस संकट से उबरने विभाग के अधिकारियों ने बेस्ट ऑफ़ फाइव योजना को लागू कर दिया था। बेस्ट ऑफ़ फाइव लागू होने के बाद दसवीं के वर्ष 2018 के रिजल्ट में काफी सुधार आया। लेकिन इसमें देखने में आया कि विद्यार्थियों ने गणित व अंग्रेजी पर ध्यान देना बंद कर दिया। इसे देखते हुए माशिमं द्वारा पिछले साल भी बेस्ट आफ फाइव को समाप्त करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा, लेकिन इसे अमान्य कर दिया गया था। मंडल की समिति ने दोबारा प्रस्ताव भेजा था।

Tags

Next Story