स्कूल शिक्षा विभाग का कारनामा: 12 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देकर किया निरस्त

स्कूल शिक्षा विभाग का कारनामा: 12 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देकर किया निरस्त
X
बुधवार को प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग का नया कारनामा सामने आया है। इसमें अंग्रेजी विषय के 12 शिक्षकों को पहली नियुक्ति दे दी गई फिर उसके रद्द करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

भोपाल। बुधवार को प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग का नया कारनामा सामने आया है। इसमें अंग्रेजी विषय के 12 शिक्षकों को पहली नियुक्ति दे दी गई फिर उसके रद्द करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। जनजातीय कार्य विभाग जिला धार के सहायक आयुक्त द्वारा आदेश के अनुसार नवीन माध्यमिक शिक्षकों के जारी त्रुटि पूर्ण आदेश को खारिज कर दिया गया है।

इसके अनुसार 9 दिसंबर को अंग्रेजी विषय के 12 माध्यमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। लेकिन इन अभ्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत प्रमाण पत्रों की जांच में पता चला कि इनके स्नातक विषय में अंग्रेजी साहित्य का उल्लेख न होकर सामान्य अंग्रेजी से स्नातक उत्तीर्ण होना पाया गया है। इस मामले में नियोक्ता अधिकारी से लिए गए मार्गदर्शन के बाद वरिष्ठ कार्यालय के आदेश पर इन सभी अभ्यार्थियों के नियुक्तिपत्र रद्द कर दिए गए हैं।

पहले क्यों नहीं की गई सूक्ष्मता से जांच:

इधर, शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों का आरोप है कि शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने से पहले प्रमाण पत्रों की जांच सूक्ष्मता से क्यों नहीं की गई। इस पूरे मामले को लेकर अन्य अभ्यार्थियों ने भी शिक्षकों की नियुक्ति में मनमानी किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहले से यदि अंग्रेजी साहित्य का विकल्प दिया गया था तो शुरूआत में ही प्रक्रिया से बाहर क्यों नहीं किया गया।

Tags

Next Story