April में सूरज बरसा रहा आग, स्कूल गोईंग बच्चों की बढ़ी मुसीबत

भोपाल। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में सूरज आग बरसाने लगा है। लेकिन स्कूलों में अब भी 12 बजे के बाद तक क्लास चल रही हैं। गर्मी में बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण उनके बीमार होने का खतरा भी बढ़ रहा है। भोपाल में अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है। गुरुवार को पारा 1 डिग्री बढ़कर 24 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया है।
मौसम विशेषज्ञ ए.के शुक्ला के अनुसार, गुरुवार को भोपाल में दिन के तापमान में 1 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने के साथ दिन का तापमान 44 डिग्री के आसपास तक पहुंच सकता है। धूप में तेजी और हवा की रफ्तार काफी कम होने की वजह से गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज दिन का तापमान 41 से 44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं कुछ जिलों में दिन का तापमान लगातार दूसरे दिन 46 डिग्री के आसपास दर्ज हो सकता है।
मानव अधिकार आयोग के निर्देश भी हवा में
गर्मी बढ़ने के साथ ही 15 अप्रैल तक स्कूलों में छुट्टी करने को लेकर मानव अधिकार आयोग में अभिभावकों ने एक याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए आयोग ने जिला कलेक्टरों से छुट्टी ना करने का स्पष्ट कारण पूछा है। इस मामले में 2 मई को सुनवाई होगी। लेकिन इससे पहले बेतहाशा गर्मी से बच्चे झुलसने को मजबूर हैं। तेज गर्मी में जहां बुजुर्गों को हीट स्ट्रोक जैसे खतरे बढ़ जाते हैं, वहीं बच्चों में भी गर्मी के कारण उल्टी दस्त जैसी बीमारियां परेशान करने लगती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS