bhopal news; राजधानी में स्कूलों के समय में हुआ परिवर्तन,अब इतने बजे से कक्षाएं होंगी शुरू, कलेक्टर ने इस वजह से लिया फैसला

bhopal news; राजधानी में स्कूलों के समय में हुआ परिवर्तन,अब इतने बजे से कक्षाएं होंगी शुरू, कलेक्टर ने इस वजह से लिया फैसला
X
छात्रों के बड़ी खबर, प्रदेश में लगातार बदलते मौसम को देखते हुए जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने नर्सरी से लेकर कक्षा 5वीं तक की कक्षाएं के समय में परिवर्तन किया है। जिसके चलते अब से नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के स्कूल सुबह 9 बजे से खोले जाएंगे।

भोपाल ; छात्रों के बड़ी खबर, प्रदेश में लगातार बदलते मौसम को देखते हुए जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने नर्सरी से लेकर कक्षा 5वीं तक की कक्षाएं के समय में परिवर्तन किया है। जिसके चलते अब से नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के स्कूल सुबह 9 बजे से खोले जाएंगे। दरअसल, भोपाल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसे देखते हुए कलेक्टर ने विद्यालयों की टाइमिंग को बदल दिया। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा लिए गए इस फैसले को जल्द से जल्द भोपाल के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों पर तत्काल प्रभाव से लागू करने के निदेश दिए गए है।

कलेक्टर ने आदेश किया जारी

बुधवार से राजधानी भोपाल में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों का समय बदल जाएगा। कलेक्टर ने कहा है कि शीतकालीन मौसम की शुरुआत के साथ ही तापमान में गिरावट हुआ है। ऐसे में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। भोपाल जिले की कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 तक के सारे शासकीय, अशासकीय और सीबीएसई के स्कूल सुबह नौ बजे से पहले नहीं संचालित होंगी। कलेक्टर का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।







Tags

Next Story