Scindia in Gwalior : ग्वालियर प्रवास पर सिंधिया ने दिखाए तीखे तेवर, कांग्रेस पर साधा निशाना

Scindia in Gwalior : ग्वालियर प्रवास पर सिंधिया ने दिखाए तीखे तेवर, कांग्रेस पर साधा निशाना
X
हाल ही में कांग्रेस ने कहा था कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर आईफा अवार्ड दिया जाएगा। इसपर भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर प्रवास के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा है।

रिपोर्ट जोवेद खान

ग्वालियर। हाल ही में कांग्रेस ने कहा था कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर आईफा अवार्ड दिया जाएगा। इसपर भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर प्रवास के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने काग्रेस को बॉलीवुड में चले जाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ये क्या सोच है? कांग्रेस की ये क्या सोच है? भारतीय जनता पार्टी महिलाओं,किसानों,मजदूरो नौजवानों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने 2018 में भी आईफा अवार्ड पर अपना ध्यान केंद्रित किया था, और अब आप फिर कह रहे हैं, कि सरकार बनने पर दोबारा आईफा अवार्ड कराएंगे। मुझे लगता है कांग्रेस को अपनी बोरिया बिस्तर बांधकर बॉलीवुड चला जाना चाहिए।

अपना करिए ना कौन रोक रहा

जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान हो रहे हमले औऱ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सिंधिया बोले कि कांग्रेस की हम और आप कम बातें करें वही अच्छा है। जन आशीर्वाद यात्रा में पोस्टर लगवाना,नारेबाजी करना, यह कांग्रेसियों का क्या नाटक है? कमलनाथ जी कहते हैं, चुनाव एक उत्सव है प्रजातंत्र का। कोई उत्सव में पथराव करता है? कॉंग्रेस पोस्टर लगाती है, जेल भरती है... आप अपना करिए ना कौन रोक रहा है आपको? साथ ही वे बोले कांग्रेस की सदैव विचारधारा रही है अपनी लकीर लंबी मत खींचे, दूसरों की लकीरों को काटो। अब कांग्रेस फिर नकल कर रही है, शिवराज जी की लाडली बहन योजना की।

सनातन पर बयान

कॉंग्रेस नेताओं द्वारा सनातन पर की जा रही बयानबाजी के बारे में सिंधिया ने तीखा जुबानी हमला किया है। वे बोले हैं कि हर चीज पर विरोध करो, यही कॉंग्रेस का काम रह गया है। सनातन धर्म को नष्ट करो यही कांग्रेस की सोच और विचारधारा है। एक तरफ कहते हैं सनातन धर्म HIV की तरह है, सनातन धर्म सबसे दुष्ट है। कांग्रेस कह रही है, इसे पूर्ण रूप से नष्ट करना चाहिए। ऐसे करके कांग्रेस क्या देश को आगे बढ़ाएगी।

राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा है कि एक तरफ G-20 का भारत प्रतिनिधित्व कर रहा है। दूसरी ओर ये लोग विदेश में जाकर देश की आलोचना कर रहे हैं। मुझे तो कॉंग्रेस पार्टी पर आश्चर्य होता है। इंडिया डॉट वाले 28 दल के लोग इकट्ठा हुए हैं। ये सभी एक लहर को देखते हुए इकट्ठा हुए हैं। लहर बीजेपी की नहीं, NDA की नही बल्कि 144 करोड़ जनता की है, जिसे देख ये सभी इकट्ठा हुए हैं। इसलिए मैं भी कहता हूं ये घमड़ियां गठबंधन है।

Tags

Next Story